टेक एंड गैजेट्स

16 सितंबर से बदल जाएगा आपका iPhone, मिलेगा iOS 18 अपडेट, देखें सपोर्ट डिवाइस की लिस्ट

Apple Iphone iOS 18 Update Release Date: iOS 18 अपडेट के बाद आईफोन यूजर अपनी पसंद के अनुसार ऐप्स के लुक को भी बदल पाएंगे। डार्क और टिंटेड कस्टमाइजेशन को पेश किया जाएगा जिसके जरिये आप ऐप कलर, आइकॉन और विजेट्स का साइज भी बदल सकते हैं।

Image

iOS 18 (Image-Apple)

Apple Iphone iOS 18 Update Release Date: आईफोन 16 सीरीज लॉन्च के बाद एप्पल ने आईओएस 18 रोलआउट की तारीख की घोषणा कर दी है। टेक दिग्गज 16 सितंबर को अपना लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, iOS 18 जारी करना शुरू करेगा। iOS 18 अपडेट के साथ कई शानदार फीचर्स और सुधार को जारी किया जाएगा। वहीं iOS 18.1 अपडेट के साथ कंपनी एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स भी जारी करेगी। आईफोन 16 सीरीज को पहले से आईओएस 18 से लैस कर रही है। वहीं 16 सितंबर से पुराने मॉडल को भी iOS 18 का अपडेट मिलेगा।

इन आईफोन मॉडल को मिलेगा iOS 18 का अपडेट

आईफोन एक्सआर

आईफोन एक्सएस

आईफोन XS मैक्स

आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो, आईफोन 11 प्रो मैक्स

आईफोन 12, आईफोन 12 मिनी, आईफोन 12 प्रो, आईफोन 12 प्रो मैक्स

आईफोन 13, आईफोन 13 मिनी, आईफोन 13 प्रो, आईफोन 13 प्रो मैक्स

आईफोन 14, आईफोन 14 प्लस, आईफोन 14 प्रो, आईफोन 14 प्रो मैक्स

आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो मैक्स

iPhone SE (दूसरी और तीसरी जनरेशन)

iOS 18

iOS 18

iOS 18 में मिलेंगे ये फीचर्स

आईओएस 18 में कस्टमाइजेबल होम स्क्रीन मिलेगी। इसमें ऐप्स को किसी भी जगह पर मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को कई और कस्टमाइज ऑप्शन मिलने वाले हैं। नए ओएस में अपनी फेवरेट ऐप को डॉक पर भी प्लेस्ड किया जा सकेगा तथा कंट्रोल सेंटर में थर्ड पार्टी ऐप भी शामिल हो सकेगी।

iOS 18 में आईफोन यूजर अपनी पसंद के अनुसार ऐप्स के लुक को भी बदल पाएंगे। कंपनी की ओर से डार्क और टिंटेड कस्टमाइजेशन को पेश किया जाएगा जिसके जरिये ऐप कलर भी चेंज हो सकेगा। इसके अलावा यूजर्स ऐप आइकॉन और विजेट्स का साइज भी बदल सकते हैं।

इसके अलावा यूजर्स को होम स्क्रीन से ही Face ID से लॉक करने की सुविधा मिलेगी। आईफोन यूजर्स को Photos ऐप को रीडिजाइन करने, लोकेशन, टाइम व इवेंट के हिसाब से फोटो ग्रुपिंग और उन्हें सर्च करने की सुविधा मिलेगी।

ऐसे कर सकेंगे iOS 18 अपडेट

  • अपने iPhone पर सेटिंग्स पर जाएं।
  • नीचे स्क्रॉल करें और जनरल पर टैप करें।
  • सॉफ्टवेयर अपडेट ऑप्शन पर जाएं।
  • यदि आपके आईफोन के लिए iOS 18 उपलब्ध है, तो आपको इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने का ऑप्शन मिलेगा।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article