टेक एंड गैजेट्स

iPhone में इन-हाउस AI चिपसेट का उपयोग कर सकता है एप्पल, ChatGPT का नहीं मिलेगा सपोर्ट

Apple iPhone AI: रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल सर्वर को पावर देने के लिए अपने इन-हाउस एम-सीरीज चिप्स (M-series chips) का उपयोग करेगा जो यह सुनिश्चित करेगा कि उसके विस्तृत डिवाइस नेटवर्क का उपयोग करके एआई प्रोसेसिंग डिवाइस पर की जाए। यानी आईफोन थर्ड पार्टी सर्वर की जगह डिवाइस में ही एआई परफॉर्म करने पर काम कर रहा है।

Image

Image: MacRumors

Apple iPhone AI: एप्पल अपने अपकमिंग आईफोन (IPhone) में एआई फीचर्स को लेकर तेजी से तैयारी कर रहा है। इसके लिए कंपनी ChatGPT के साथ अंतिम चरण के फैसले पर है। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐप्पल अपने इन-हाउस चिप के साथ एआई डेटा सर्वर को पावर देगा जो आईफोन यूजर्स के लिए एआई टास्क को प्रोसेस करने में मदद करेगा।

iPhone में मिलेगा ऑन डिवाइस AI

मामले से परिचित लोगों के अनुसार, ऐप्पल इंक ने आईफोन पर ओपनएआई (OpenAI) की टेक्नोलॉजी का उपयोग करने के लिए एक समझौता किया है, जो अपने डिवाइस में एआई फीचर्स को लाने के लिए एक व्यापक प्रयास का हिस्सा है। एप्पल इस साल आने वाले नए iOS 18 वर्जन के साथ ऑन-डिवाइस AI क्षमताओं की योजना बना रहा है।

Google-Samsung को टक्कर देने की तैयारी में एप्पल

इस वर्ष Apple अपने आईफोन यूजर्स के लिए जेनरेटिव AI फीचर्स लाने की व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही है, जो इसे मार्केट में गूगल और सैमसंग को टक्कर देने का हथियार प्रदान करेगा। कंपनी ने हमेशा अपने यूजर्स की गोपनीयता के बारे में बात की है और एआई में इसकी प्रगति के साथ भी वह हिस्सा बने रहने की संभावना है, जिसे सर्वर में इसके रिपोर्ट किए गए एआई चिप्स द्वारा सहायता मिलेगी।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल सर्वर को पावर देने के लिए अपने इन-हाउस एम-सीरीज चिप्स (M-series chips) का उपयोग करेगा जो यह सुनिश्चित करेगा कि उसके विस्तृत डिवाइस नेटवर्क का उपयोग करके एआई प्रोसेसिंग डिवाइस पर की जाए। यानी आईफोन थर्ड पार्टी सर्वर की जगह डिवाइस में ही एआई परफॉर्म करने पर काम कर रहा है।

iPhone 16 में मिलेगा AI का सपोर्ट

इस साल iPhone 16 सीरीज को पावर देने वाले नए A-सीरीज चिपसेट में ऑन-डिवाइस AI क्षमताएं भी होंगी, जबकि Apple AI इमेज जेनरेशन जैसे अन्य सहज टूल के लिए OpenAI या Google के साथ साझेदारी कर सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article