टेक एंड गैजेट्स

Apple Foldable iPhones: फोल्डेबल डिस्प्ले से लेकर अंडरवाटर मोड तक, नए आईफोन में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Apple Foldable iPhones: एप्पल कम से कम दो आईफोन के प्रोटोटाइप पर काम कर रहा है जो सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप की तरह फोल्ड होते हैं। फोल्डेबल डिवाइस प्राइमरी फेज में हैं और कथित तौर पर 2024 या 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।

Image

Apple Foldable iPhones

KEY HIGHLIGHTS
  • दो फोल्डेबल आईफोन आएंगे
  • फोल्डेबल आईपैड भी पाइप लाइन में
  • अंडरवाटर मोड भी मिलेगा

Apple Foldable iPhones: आईफोन 15 सीरीज के बाद अब एप्पल आईफोन 16 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसे इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन इसके अलावा एक और दावा किया जा रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एप्पल ने दो फोल्डेबल फोन पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा नई आईफोन सीरीज को अंडरवाटर मोड फीचर के साथ पेश किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप की तरह होगा आईफोन

एप्पल के बारे में अपडेट रखने वाले एक व्यक्ति का हवाला देते हुए, द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल कम से कम दो आईफोन के प्रोटोटाइप पर काम कर रहा है जो सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप की तरह फोल्ड होते हैं।

दो फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा एप्पल

द इंफॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में एक आंतरिक सोर्स का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि एप्पल कम से कम दो क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल आईफोन मॉडल पर काम कर रहा है। इनमें सैमसंग के गैलेक्सी जेड फ्लिप फोन के जैसे ही डिस्प्ले फॉर्म फैक्टर है। फोल्डेबल डिवाइस प्राइमरी फेज में हैं और कथित तौर पर 2024 या 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है।

फोल्डेबल आईपैड

कहा जा रहा है कि आईफोन के साथ एप्पल फोल्डेबल आईपैड पर भी काम कर रहा है। इसमें 8 इंच डिस्प्ले के साथ वर्तमान जनरेशन के आईपैड मिनी के जैसा साइज है। कथित तौर पर एप्पल डिस्प्ले के सेंटर में दिखाई देने वाली क्रीज को कम करने के लिए काम कर रहा है। यह भी दावा है कि एप्पल ऐसी तकनीक पर काम कर रहा है जो डिस्प्ले को सपाट रहने देता है। यानी फोल्डेबल आईपैड और आईफोन के साथ डिस्प्ले क्रीज नहीं दिखाई देगी।

अंडरवाटर मोड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईफोन मेकर ने एक नया पेटेंट फाइल किया है, जो स्पेशल iPhone इंटरफेस डिजाइन दिखाता है। इसमें कंपनी अंडरवाटर मोड नाम का एक नया फीचर दे सकती है। इस फीचर की मदद से आईफोन को पानी के अंदर और गीले होने के बाद भी चलाया जा सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article