Nasik Earthquake News: महाराष्ट्र के नासिक में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। भूकंप के चलते पंचवटी इलाके की एक बिल्डिंग में कंपन (Vibration) भी महसूस हुआ। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की लिफ्ट में भी वाइब्रेशन महसूस किया गया। जिसके कारण कुछ समय के लिए स्थानीय लोगों में घबराहट का माहौल रहा। फिलहाल इन झटकों से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - मानसून का तांडव बरकरार! असम में बाढ़ से 99 मौतें, हिमाचल में 153 सड़कें बंद; दिल्ली से केरल तक बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
सुबह 5:33 बजे आया 3.3 तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप रविवार 9 अगस्त को सुबह करीब 5:33 बजे नासिक में आया। भूकंप की तीव्रता 3.3 और गहराई करीब 5 किलोमीटर बताई गई है। सुबह-सुबह आए इस झटके के बाद इलाके के निवासियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने परिवारों के साथ घर से बाहर खुले स्थानों की ओर निकल आए। बताया जा रहा है कि पंचवटी इलाके की एक इमारत में भूकंप के दौरान लिफ्ट में महसूस हुआ कंपन CCTV कैमरे में भी कैद हुआ है। जिसे वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ लोगों के घरों में दरार आने की भी सूचना मिली है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - हरियाणा के सिरसा में खराब पानी से गहराया हेपेटाइटिस-ए का संकट, 100 से ज्यादा लोग हुए बीमार; 45 अस्पताल में भर्ती
एक दिन पहले भी 4.3 तीव्रता का झटका
नासिक में एक दिन पहले यानी शनिवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता आज से अधिक मापी गई थी। हालांकि इस घटना से भी किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, नासिक में 8 अगस्त को रात 10 बजे भूकंप दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। इसका केंद्र 20.424° उत्तरी अक्षांश और 73.682° पूर्वी देशांतर पर था और गहराई करीब 5 किलोमीटर रही।
