टेक एंड गैजेट्स

लाखों एंड्रॉयड यूजर्स पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, सरकार ने फोन के इन कंपोनेंट्स को लेकर जारी किया अलर्ट

CERT-In मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप यूजर्स की सेफ्टी के लिए समय-समय पर अलर्ट जारी करती रहती है। CERT-In के मुताबिक एंड्रॉयड की खामी का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स आसानी से डिवाइस को हैक कर सकते हैं और यूजर्स के पर्सनल डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।

Image

सरकारी एजेंसी ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट।(फोटो क्रेडिट-Digit)

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। अब आपको अपने फोन को थोड़ा संभलकर इस्तेमाल करना चाहिए। दरअसल भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी CERT-In की तरफ से एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक बड़ी वॉर्निंग जारी की गई है। इस वॉर्निंग के मुताबिक एंड्रॉयड के ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़ी खामी मिली है जिसका फायदा उठाक स्कैमर्स आपके फोन में आसानी से पहुंच बना सकते हैं।

आपको बता दें कि CERT-In मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप यूजर्स की सेफ्टी के लिए समय-समय पर अलर्ट जारी करती रहती है। CERT-In के मुताबिक एंड्रॉयड की खामी का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स आसानी से डिवाइस को हैक कर सकते हैं और यूजर्स के पर्सनल डेटा तक पहुंच बना सकते हैं।

इन एंड्रॉयड वर्जन पर मंडरा रहा खतरा

एजेंसी की लेटेस्ट वॉर्निंग के मुताबिक एंड्रॉयड 13, एंड्रॉयड 14 और एंड्रॉयड 15 पर चलने वाले स्मार्टफोन्स पर हैकिंग का खतरा है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में जो खामियां मिली हैं उससे हैकिंग का तो खतरा है ही साथ में डेटा क्रैश होने और प्राइवेसी ब्रीच होने का भी खतरा है। ऐसे में अब लाखों एंड्रॉयड यूजर्स पर एक बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

इन कंपोनेंट्स में पाई गई खामियां

अगर आपके पास Samsunh, OnePlus, Vivo, Oppo, Realme, Motorola या Xiaomi का फोन है तो अब आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। CERT-In के मुताबिक हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर वेंडर्स की तरफ़ से हैं. इनमें Qualcomm, NVIDIA, Broadcom और Unisoc के कॉम्पोनेंट्स शामलि हैं। आपको बता दें कि लगभग 99% एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में ऐसे कंपोनेंट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। एजेंसी ने सामने आई खामियों को हाई रिस्क में रखा है।

मोबाइल यूजर्स तुरंत करें यह काम

अगर आप अभी तक पुराने एंड्रॉयड वर्जन में फोन चला रहे हैं तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। पुराने एंड्रॉयड वर्जन में पाई गई खामियों का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स आपकी फाइनेंशियल डिटेल्स को चुरा सकते हैं। इसके साथ ही आपके डिवाइस पर पहुंच बनाकर उसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप तुरंत अपने फोन के एंड्रॉयड वर्जन को अपडेट कर लें। CERT-In ने यूजर्स को आने वाले सिक्योरिटी पैच और ओएस अपडेट को मिस न करने की सला दी है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article