365 दिन तक सिम एक्टिव रखने का Jio ने कर दिया सस्ता जुगाड़, करोड़ों मोबाइल यूजर्स की खत्म हुई टेंशन
50 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो देश की नंबर एक टेलीकॉम कंपनी है। जियो ने अब अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। जियो ने 365 दिन तक सिम एक्टिव रखने का सस्ता जुगाड़ पेश कर दिया है। सिम एक्टिव रखने के साथ ही मोबाइल यूजर्स एक साल तक अनलिमिटेड कॉल भी कर पाएंगे।
Authored by: Gaurav TiwariUpdated Nov 8 2025, 12:48 IST
Image Credit : Digit01 / 09
अधिकांश मोबाइल यूजर्स के पास आज के समय में दो सिम है। रिचार्ज प्लान्स महंगे होने के बाद से एक साथ दो सिम हर महीने रिचार्ज कर पाना थोड़ा मुश्किल वाला काम हो चुका है। हालांकि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने अब इसका तोड़ भी निकाल लिया है।
Image Credit : Digit02 / 09
जियो हमेशा से ही अपने ग्राहकों की जरूरतों का बखूबी ध्यान रखती आई है। मोबाइल यूजर्स के मुताबिक कंपनी ने समय-समय में अपने पोर्टफोलियो में कई अपग्रेड्स भी किए हैं। पिछले कुछ समय में जियो ने अपने रिचार्ज प्लान्स की लिस्ट में कई बड़े बदलाव किए हैं।
Image Credit : Digit03 / 09
जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से यूजर्स के बीच में अब शॉर्ट टर्म की जगह लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड भी बढ़ी है। अब इसी बदले हुए ट्रेंड को समझते हुए जियो ने भी अपने रिचार्ज प्लान्स के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव कर दिया है।
Image Credit : Digit04 / 09
जियो की लिस्ट में अब कई सारे ऐसे प्लान्स हैं जिसमें 28 दिन से अधिक वैलिडिटी मिलती है। मतलब जियो ने पोर्टफोलियो को इस तरह से डिजाइन किया है जिससे मोबाइल यूजर्स को बार-बार रिचार्ज के झझट में न पड़ना पड़े।
Image Credit : Digit05 / 09
अगर आप हर महीने रिचार्ज लेने से बचना चाहते हैं तो अब इसका की सॉल्यूशन जियो के पास है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा सस्ता जुगाड़ भी मौजूद है जिससे आप 365 दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे और सिम डीएक्टिवेट होने का भी खतरा दूर हो जाएगा।
Image Credit : Digit06 / 09
जियो के पास अपने मोबाइल यूजर्स के लिए कई तरह के एनुअल प्लान मौजूद है। अगर डेटा ऑफर के साथ सबसे सस्ते एनुअल प्लान की बात करें तो आप 3599 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। यह प्लान आपकी सभी परेशानियों को दूर करने वाला है। इस प्लान के बाद आपको पूरे साल कोई और रिचार्ज प्लान नहीं लेना पड़ेगा।
Image Credit : Digit07 / 09
जियो के 3599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बेनिफिट्स की के बारे में बात करें तो आपको 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। मतलब आज प्लान खरीदा तो सीधे नवंबर 2026 तक के लिए टेंशन फ्री हो जाएंगे। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 365 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करती है। इसके साथ ही आपको हर दिन सभी नेटवर्क के लिए 100 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं।
Image Credit : Digit08 / 09
जियो का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन ग्राहकों के लिए एकदम परफेक्ट प्लान है जो अधिक डेटा चाहते हैं। इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 365 दिनों के लिए 912GB से अधिक डेटा ऑफर कर रही है। प्लान में आपको हर दिन 2.5GB तक हाई स्पीड डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 64kbps की स्पीड से इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
Image Credit : Digit09 / 09
Jio मोबाइल यूजर्स को इस प्लान में कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है। इस प्लान के साथ कंपनी ग्राहकों को जियो होम का 2 महीने का ट्रायल दे रही है। इसके साथ ही 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में 50GB AI Cloud Storage भी मिलता है।