Amazon की सबसे बड़ी सेल में शामिल Prime Day 2026 भारत में 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। यह तीन दिन तक चलेगी और 6 जुलाई तक जारी रहेगी। इस सेल में प्राइम मेंबर्स को स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस और होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर खास छूट मिलेगी।
4 जुलाई रात 12 बजे से शुरू होगी सेल
Amazon Prime Day 2026 सेल 4 जुलाई को रात 12:00 बजे शुरू होगी और 6 जुलाई रात 11:59 बजे तक चलेगी। कंपनी के अनुसार, इस बार सेल के दौरान 500 से ज्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च भी किए जाएंगे। ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर घरेलू सामान तक कई उत्पादों पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे।
बैंक ऑफर्स के साथ मिलेगी अतिरिक्त बचत
सेल के दौरान ग्राहकों को बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। Amazon ने बताया है कि SBI और Axis Bank के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा ICICI Bank के Amazon Pay क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक का लाभ मिलेगा।
स्मार्टफोन और गैजेट्स पर खास डील
Prime Day 2026 से पहले Amazon ने कई गैजेट्स पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी साझा की है। इसमें OnePlus 13 को बैंक ऑफर के साथ 49,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं Redmi Turbo 5 5G को 34,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा iQOO Z10 Lite 50MP Sony AI कैमरा के साथ 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं Nothing Phone 3 84,999 रुपये की जगह 40,999 रुपये में मिलेगा।
लैपटॉप, टीवी और होम अप्लायंसेज पर भी छूट
सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी के अन्य प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक ऑफर मिलेंगे। HP Victus Ryzen 7 गेमिंग लैपटॉप को NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स, 16GB RAM और 512GB SSD के साथ 79,990 रुपये में पेश किया जाएगा। इसके अलावा IFB 9kg Front Load Washing Machine 32,990 रुपये में और Aquaguard Delight Aquasaver 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा। Fire TV Stick HD की कीमत 2,999 रुपये रखी गई है।
इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट
Amazon Prime Day 2026 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। वहीं स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर पर 65 प्रतिशत तक और Echo डिवाइस व Fire TV प्रोडक्ट्स पर 45 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
AI फीचर्स से आसान होगी शॉपिंग
Amazon ने इस बार सेल में AI आधारित शॉपिंग फीचर्स भी शामिल किए हैं। ग्राहक Amazon.in पर Rufus, Lens AI, AI Review Highlights, Quick View और Buying Guides जैसे टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन फीचर्स की मदद से ग्राहक प्रोडक्ट खोजने, तुलना करने और खरीदारी से पहले जरूरी जानकारी हासिल कर पाएंगे।
Prime मेंबरशिप पर भी मिलेगा ऑफर
Amazon ने भारत में Prime के 10 साल पूरे होने के मौके पर वार्षिक Prime मेंबरशिप पर 500 रुपये की छूट देने का ऐलान किया है। नए यूजर्स के लिए सालाना Prime मेंबरशिप 999 रुपये में उपलब्ध होगी। वहीं Prime Shopping Edition 299 रुपये प्रति वर्ष और Prime Lite 599 रुपये प्रति वर्ष में लिया जा सकेगा।
