टेक एंड गैजेट्स

Amazon पर चलेगी डिस्काउंट की आंधी, 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है Great Freedom Festival Sale

Amazon Great Freedom Festival का ऐलान हो चुका है। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए खरीदारी करने का शानदार मौका है। इस सेल में अमेजन अपने करोड़ों ग्राहकों को शानदार डिस्काउंट ऑफर्स और तगड़ी डील्स देने वाला है। प्राइम मेंबर्स सेल का 12 घंटे पहले लाभ ले पाएंगे।

Image

अमेजन में शुरू होने वाली है धमाकेदार सेल।

Amazon Great Freedom Festival: ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपकी मौज होने वाली है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की तरफ से Great Freedom Festival 2025 Sale का ऐलान कर दिया गया है। अमेजन की यह सेल भारत में 1 अगस्त 2025 से शुरू होगी। अगर आपके पास प्राइम मेंबरशिप है तो आप इस सेल का लाभ 1 अगस्त की मध्यरात्रि से ही ले पाएंगे जबकि नॉर्मल यूजर्स के लिए सेल दोपहर 12 बजे से लाइव होगी।

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन हमेशा की ही तरह इस बार भी Great Freedom Festival 2025 Sale को Independence Day के समय ही आयोजित कर रहा है। अगर आप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज या फिर कोई और सामान खरीदना चाहते हैं तो खरीदारी का शानदारी करने का शानदार मौका है। अमेजन की इस सेल में आपको सभी कैटेगरी के सामान में भारी डिस्काउंट ऑफर मिलने वाला है।

Great Freedom Festival 2025 Sale डिस्काउंट ऑफर

Great Freedom Festival 2025 Sale में आपको अमेजन की तरफ से भारी फ्लैट डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा आपको बैंक ऑफर भी मिलेगा। अगर आपके पास SBI का क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड उपलब्ध है तो आपको 10% का इंस्टेंड डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा आपको कई सारे प्रोडक्ट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और लिमिटेड टाइम डील, 8PM Deals जैसे ऑफर्स भी देखने को मिलेंगे।

अमेजन अपने ग्राहकों को इस बार भी पिछली बार की तरह अलग-अलग प्रोडक्ट की खरीदारी पर अमेजन पे कैशबैक और कूपन डिस्काउंट जैसे ऑफर्स भी दे सकता है। अगर आप कोई महंगा सामान खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास पैसों की बचत करने का शानदार मौका है। इसलिए अभी से खरीदारी की लिस्ट तैयार कर लीजिए और बैंक ऑफर्स पाने के लिए क्रेडिट-डेबिट कार्ड का जुगाड़ कर लीजिए।

प्राइम मेंबरशिप की कीमत

आपको बता दें कि प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगी। मतलब आप अपने फेवरेट प्रोडक्ट पर डिस्काउंट ऑफर का फायदा नॉर्मल यूजर्स से करीब 12 घंटे पहले ही उठा पाएंगे। अगर आपके पास प्राइम मेंबरशिप नहीं है तो इसका एक महीने का, तीन महीने का या फिर एक साल वाला प्लान ले सकते हैं। प्राइम मेंबरशिप का एक महीने वाला प्लान 299 रुपये का मिलेगा, तीन महीने वाले मेंबरशिप की कीमत 599 रुपये और एक साल वाले मेंबरशिप की कीमत 1499 रुपये है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article