Amazon Fire TV Stick 4K: अमेजन ने अपने नए फायर टीवी स्टिक 4K को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को 5,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। नया फायर टीवी स्टिक 4K अपने पुराने मॉडल के मुकाबले कई नए अपग्रेड के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि नए अमेजन फायर टीवी स्टिक 4K (Amazon Fire TV Stick 4K) डिवाइस में अमेजन के ऐप स्टोर के माध्यम से 12,000 से अधिक ऐप्स को एक्सेस किया जा सकता है, जिसमें डिज्नी + हॉटस्टार, जी 5 और जियो सिनेमा जैसे लोकप्रिय ऐप शामिल हैं।
Amazon Fire TV Stick 4K: स्पेसिफिकेशन
फायर टीवी स्टिक 4K में 1.7GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर है, जिसके बारे में अमेजन का दावा है कि यह पिछली जेनरेशन की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक पावरफुल है। यह 2.4GHz और 5GHz दोनों वाई-फाई बैंड के सपोर्ट के साथ वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी प्रदान करता है। नए एलेक्सा वॉयस रिमोट में अब ऐप्स के लिए अलग से सपोर्ट बटन भी हैं। यूजर्स एक क्लिक में Netflix, Amazon Prime और Amazon Music को एक्सेस कर सकते हैं।
आवाज से काम करता है रिमोट
फायर टीवी स्टिक 4K के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ मिलने वाले रिमोट में एलेक्सा द्वारा संचालित वॉयस इनपुट का सपोर्ट मिलता है। यानी आप बोलकर इसको कमांड कर सकते हैं। यूजर्स एलेक्सा ऐप के माध्यम से अपने इको डिवाइस को फायर टीवी स्टिक 4K से वायरलेस तरीके से भी कनेक्ट कर सकते हैं। यूजर्स अमेजन मिनीटीवी, यूट्यूब और एमएक्स प्लेयर पर फ्री और विज्ञापन-सपोर्ट कंटेंट का भी आनंद ले सकते हैं।
