टेक एंड गैजेट्स

Amazon Sale: कर लें खुद को अपग्रेड, इतना सस्ता मिल रहा है सैमसंग का 5G स्मार्टफोन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 04:28 PM IST

Amazon की फेस्टिवल सेल में सैमसंग के बजट 5G स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में इसे अब काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Image

Samsung Galaxy M13 5G

Amazon पर एक नई Happiness Upgrade Days सेल जारी है। इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इन्हीं में से एक प्रोडक्ट Samsung Galaxy M13 है। इस 5G स्मार्टफोन पर अमेजन की सेल में 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में अब इसके 64GB वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इतना ही नहीं Citi bank क्रेडिट कार्ड्स पर यहां 1,250 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर के तहत 11,350 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का फायदा कितना मिलेगा ये फोन की कंडिशन पर निर्भर करता है। याद के तौर पर बता दें कि Samsung Galaxy M13 को इस साल की शुरुआत में 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Samsung Galaxy M13 5G के स्पेसिफिकेशन्स एंड फीचर्स

चूंकि, भारत में आधिकारिक रूप से 5G नेटवर्क की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अभी सैमसंग के इस 5G पर मिल रहा डिस्काउंट काफी ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। खासतौर पर ये फोन उनके लिए बेहतर है जो बड़ी बैटरी और स्क्रीन चाहते हैं। ये फोन 5,000mAh की बैटरी और 6.5-इंच LCD डिस्प्ले के साथ आता है।

सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 700 प्रोसेसर मिलता है। कंपनी 5,000mAh की बैटरी के साथ 15W चार्जर इस फोन के साथ ऑफर करती है। ये फास्ट चार्जिंग नहीं है, लेकिन इस कीमत में फास्ट चार्जिंग की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 50MP+2MP डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 5MP कैमरा मिलता है।

साकेत सिंह बघेल
साकेत सिंह बघेलauthor

साकेत सिंह बघेल टाइम्स नाउ नवभारत के लिए टेक सेक्शन कवर करते हैं. इन्हें टेक कवर करते हुए करीब 5 साल हो चुके हैं। इस दौरान इन्होनें ढेरों गैजेट्स को रिव्यू करने और टेक्नोलॉजी के बारे में लिखने के साथ-साथ देशभर के कई ऑनलाइन-ऑफलाइन इवेंट्स को कवर भी किया है। एक्सपर्ट इंटरव्यूज भी किए हैं। टेक की स्टोरीज कवर करने के अलावा साकेत को फोटोग्राफी और गज़लों में भी काफी दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article