टेक एंड गैजेट्स

T20 World Cup के लिए Airtel लाया खास रिचार्ज प्लान, फ्री में देख सकेंगे वर्ल्ड कप 2024, जानें डिटेल्स

Airtel T20 World Cup Plans: एयरटेल के फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की शुरुआत 499 रुपये से होती है। इसमें अलग-अलग वैधता और दैनिक डेटा लिमिट वाले तीन प्लान हैं। सबसे महंगा प्लान 3,359 रुपये का है, जो OTT प्लेटफार्म के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का एक साल का सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।

Image

Airtel T20 World Cup Plans

Airtel T20 World Cup Plans: एयरटेल ने अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नए प्लान लॉन्च किए हैं। एयरटेल के इन प्लान के साथ फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन (Disney+ Hotstar subscription) मिलता है। यानी इन रिचार्ज के साथ आप फ्री में वर्ल्ड कप 2024 देख सकते हैं। इसके अलावा प्लान में 20 से अधिक OTT सर्विस के साथ एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले का एक्सेस भी मिलता है। चलिए जानते हैं प्लान की कीमत और सुविधाओं के बारे में...

Airtel Prepaid Plans: फ्री में मिलेगा डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन

एयरटेल के फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की बात करें तो इन प्लान की शुरुआत 499 रुपये से होती है। इसमें अलग-अलग वैधता और दैनिक डेटा लिमिट वाले तीन प्लान हैं। सबसे महंगा प्लान 3,359 रुपये का है, जो OTT प्लेटफार्म का एक साल का सब्सक्रिप्शन देता है। इसके अलावा, यूजर्स बिना किसी अतिरिक्त लागत के एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले पर 20 से ज्यादा OTT प्लेटफार्म को अनलॉक कर पाएंगे।

Airtel Rs 499 प्लान के फायदे

एयरटेल के 499 रुपये वाले प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में 3GB/दिन डेटा और अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और फ्री SMS का सपोर्ट मिलता है। प्लान में 3 महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सस्ट्रीम और अपोलो 24*7 का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel Rs 869 प्लान के फायदे

869 रुपये वाले प्लान में 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान के साथ एयरटेल एक्सस्ट्रीम और अपोलो 24*7 का एक्सेस भी मिलता है।

Airtel Rs 3359 प्लान के फायदे

एयरटेल के इस प्लान के साथ 2.5GB/दिन डेटा, एक साल के लिए अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल और एक साल के लिए Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान में Xstream ऐप पर 1 चुनिंदा OTT एक्सेस और अपोलो 24*7 का एक्सेस मिलता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article