टेक एंड गैजेट्स

Airtel ने चुपके से लॉन्च कर दिया सिर्फ 39 रुपये का प्री-पेड प्लान, मिलेंगे ये फायदे

दरअसल महंगे रिचार्ज प्लान को लेकर लगातार विरोध हो रहा है जिसके बाद टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे सस्ते प्लान भी बाजार में उतार रही हैं। Airtel ने चुनिंदा सर्किल्स में दो नए शॉर्ट-टर्म डेटा पैक पेश किया है, जिसमें 3 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना ज्यादा डेटा का फायदा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं....

Image

Airtel Launches new prepaid plan

रिलायंस जियो की तरह भारती एयरटेल (Airtel) ने भी चुपके से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक साथ कई सारे प्लान पेश किए हैं। दरअसल महंगे रिचार्ज प्लान को लेकर लगातार विरोध हो रहा है जिसके बाद टेलीकॉम कंपनियां धीरे-धीरे सस्ते प्लान भी बाजार में उतार रही हैं।

वैसे तो Airtel के पास 22 रुपये से लेकर 361 तक के कई डेटा पैक हैं, लेकिन अब कंपनी ने एक नया प्लान पेश किया है। टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक Airtel ने चुनिंदा सर्किल्स में दो नए शॉर्ट-टर्म डेटा पैक पेश किया है, जिसमें 3 दिन की वैलिडिटी के साथ रोजाना ज्यादा डेटा का फायदा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं....

39 रुपये वाला Airtel का डेटा पैक

एयरटेल का 39 रुपये का यह नया डेटा पैक 3 दिन की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है यानी कुल 9GB डेटा का लाभ। तय लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB की दर से चार्ज लगेगा। कंपनी के अनुसार यह पैक फिलहाल उत्तर प्रदेश (पूर्व), महाराष्ट्र और तमिलनाडु सर्किल्स में ही उपलब्ध है।

33 रुपये वासे प्लान से कैसे है अलग

एयरटेल का 33 का डेटा पैक 1 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेटा ऑफर करता है। इसमें भी डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB की दर से शुल्क लिया जाता है। अगर तुलना करें तो 39 रुपये वाला पैक ज्यादा किफायती साबित होता है, क्योंकि इसमें कम कीमत में ज्यादा डेटा और ज्यादा दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

ये दोनों डेटा टॉप-अप पैक एयरटेल प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं, जिनके नंबर पर आउटगोइंग सर्विस की वैधता पहले से एक्टिव है। यानी यह पैक बेस रिचार्ज के साथ अतिरिक्त डेटा की जरूरत पूरी करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

कुल मिलाकर क्या है फायदा?

कम समय के लिए ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एयरटेल का 39 रुपये वाला डेटा पैक एक बेहतर विकल्प बन सकता है, खासकर उन सर्किल्स में जहां यह ऑफर उपलब्ध कराया गया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article