ET Now Business Conclave And Awards 2025: ईटी नाउ बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2025 में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने AI के पर बात करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दौड़ में सबसे आगे रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत में एआई की दौड़ में अमेरिका और चीन से आगे निकलने की क्षमता है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा- "एआई तकनीकी दुनिया का भविष्य है और यह स्पष्ट रूप से भविष्य की डिजिटल दुनिया को आकार देगा। एआई हर क्षेत्र में बदलाव ला रहा है और विभिन्न उद्योगों की सेवाओं को बेहतर बनाने तथा नए उत्पादों के निर्माण में मदद करेगा।"
क्या हमें एआई के दुरुपयोग से निपटने के लिए कानून की आवश्यकता है? इस सवाल के जवाब में राजीव चंद्रेशेखर ने कहा कि हमें एआई के दुरुपयोग से निपटने के लिए अपने कानून को अपडेट करने की आवश्यकता है। आगे जब उनसे पूछा गया कि क्या चुनाव परिणामों में एआई पर भरोसा किया जा सकता है? तो केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रूप से कहा- "एआई का उपयोग चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करने के लिए किया जा सकता है, लेकिन किसी देश की राजनीति के लिए नहीं।"
