ETNow Business Conclave & Awards 2025: ईटी नाउ बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2025 के दौरान देश की जानी-मानी हस्तियां इस मंच पर पहुंची। इनमें से एक देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में से एक खान सर भी पहुंचे। इस दौरान खान सर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन की जमकर तारीफ की। खास तौर पर उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार को जमकर सराहा।
'ईटी नाउ बिजनेस कॉन्क्लेव एंड अवार्ड्स 2025' में टाइम्स नेटवर्क के मुनीष देवगन से बात करते हुए खान सर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राज्य में कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया है। योगी जी ने यूपी में कानून को कड़ाई से लागू किया है। गड़बड़ी करेंगे तो चाहे मीडिया हो, चाहे कोई हो, कुछ भी हो सकता है। ये चीज लोगों को बहुत प्रभावित करती है।
उन्होंने कहा, राज्य में विकास के लिए कानून व्यवस्था का मजबूत होना जरूरी है। अगर राज्य में कोई डरेगा तो काम कैसे होगा। जिस राज्य में आप 1 घंटे में 100 किलोमीटर की दूरी नहीं तय कर सकते हैं, वहां कभी विकास नहीं हो पाएगा।
