स्पोर्ट्स

सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट: विश्व चैंपियन गुकेश संयुक्त पांचवें स्थान पर, कारुआना ने बढ़त हासिल की

D Gukesh In saint louis rapid and blitz tournament: विश्व चैंपियन डी गुकेश के लिए ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का दूसरा दिन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्हें एक बाजी में हार का सामना करना पड़ा जबकि दो बाजियां उन्होंने ड्रॉ खेली जिससे वह 10 खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में छह अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गए।

Image

डी गुकेश (Instagram/Gukesh)

विश्व चैंपियन डी गुकेश के लिए ग्रैंड शतरंज टूर के तहत खेले जा रहे सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट का दूसरा दिन बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्हें एक बाजी में हार का सामना करना पड़ा जबकि दो बाजियां उन्होंने ड्रॉ खेली जिससे वह 10 खिलाड़ियों के बीच खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में छह अंकों के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर खिसक गए।

गुकेश ने चौथे दौर में अमेरिका के अंतिम स्थान पर काबिज सैम शंकलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद फ्रांस के मैक्सिम वचियर-लाग्रेव और उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ अगले दो मुकाबले ड्रॉ खेले। इस बीच अमेरिकी खिलाड़ी फैबियानो कारुआना ने आर्मेनियाई से अमेरिकी बने लेवोन अरोनियन को दिन की आखिरी बाजी में हराकर दो अंकों की बढ़त ले ली। गुकेश की तरह अरोनियन भी केवल दो बाजी ड्रॉ करा पाए और एक हार गए।

रैपिड में अब जबकि केवल तीन दौर का खेल बचा हुआ है तब कारुआना संभावित 12 में से 10 अंक लेकर इस वर्ग में जीत की स्थिति में दिख रहे हैं।अरोनियन अभी भी आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और अमेरिका के ही वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वाचियर-लाग्रेव सात अंकों के साथ चौथे, जबकि गुकेश एक और अमेरिकी खिलाड़ी लीनियर डोमिन्गुएज़ पेरेज़ के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

उज़्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और वियतनाम के लिएम ले क्वांग पांच अंकों के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। अमेरिका के ग्रिगोरी ओपरिन उनसे दो अंक पीछे हैं। सैम शैंकलैंड ने गुकेश को हराकर दो अंक हासिल किए लेकिन वह अंतिम स्थान पर बने हुए हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article