स्पोर्ट्स

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता बॉक्सर अमित पंघाल पेशेवर मुक्केबाज बने

Amit Panghal becomes Pro Boxer: विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल पेशेवर बनने वाले देश के नवीनतम मुक्केबाज बन गए हैं। भारत के सबसे सफल पुरुष मुक्केबाजों में शामिल 29 वर्षीय पंघाल ने अमेरिका स्थित प्रतिभा प्रबंधन कंपनी क्रिटिकल स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के साथ करार किया है।

Image

अमित पंघाल

Photo : PTI

विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले भारत के एकमात्र पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल पेशेवर बनने वाले देश के नवीनतम मुक्केबाज बन गए हैं। भारत के सबसे सफल पुरुष मुक्केबाजों में शामिल 29 वर्षीय पंघाल ने अमेरिका स्थित प्रतिभा प्रबंधन कंपनी क्रिटिकल स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के साथ करार किया है।

एजेंसी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘‘क्रिटिकल स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट को विश्व प्रसिद्ध ओलंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल के साथ करार की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘वह एक बार फिर पेशेवर मुक्केबाजी में शामिल हो रहे हैं, अमित अपने साथ काफी अनुभव, कौशल और चैंपियन जैसी मानसिकता लेकर आए हैं। हम सह प्रबंधक कॉनर बर्क के साथ क्रिटिकल स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट परिवार में उनका स्वागत करते हुए गौरवांवित हैं और उनके करियर के इस रोमांचक अगले अध्याय में उनका मार्गदर्शन करने के लिए तत्पर हैं।’’

एमेच्योर सर्किट में 51 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने वाले हरियाणा के इस मुक्केबाज को अभी तक उनका पहला पेशेवर मुकाबला आवंटित नहीं किया गया है। इससे एक महीने पहले विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत देव भी पेशेवर मुक्केबाजी में शामिल हो गए थे।

दुनिया के पूर्व नंबर एक मुक्केबाज पंघाल ने ओलंपिक को छोड़कर सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं। पंघाल ने एक समय एशियाई खेलों और एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ-साथ 2019 विश्व चैंपियनशिप में ऐतिहासिक रजत पदक जीतकर खेल पर अपना दबदबा बनाया था।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article