क्रिकेट

VIDEO: सच हुई वैभव सूर्यवंशी की भविष्यवाणी, फाइनल से पहले ही बता दिया था कौन बनेगा चैंपियन

इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ विंबलडन का फाइनल मैच देखने पहुंचे। इस दौरान वैभव को फॉर्मल ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट, स्ट्राइप्ड टाई और टिंटेड सनग्लासेस पहने नए लुक में देखा गया। मैच से पहले ही वैभव ने भविष्यवाणी कर दी थी कि कौन विंबलडन का खिताब जीतेगा।

Image

युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा के साथ विंबलडन देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने विंबलडन 2026 के मेंस फाइनल का लुत्फ उठाया। वैभव सूर्यवंशी ने जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के फाइनल मैच का आनंद लिया। मैच से पहले वैभव ने एक बड़ी भविष्यवाणी की जो अंत में सच साबित हुई। फाइनल से पहले ही उन्होंने बताया कि कौन विंबलडन का खिताब जीतेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ विंबलडन का फाइनल मैच देखने पहुंचे। इस दौरान वैभव को फॉर्मल ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट, स्ट्राइप्ड टाई और टिंटेड सनग्लासेस पहने नए लुक में देखा गया। स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए वैभव ने बताया, नहीं कुछ प्लान नहीं किया था, बस जल्दी-जल्दी में जो मिला वो पहन कर चला आया। मैंने अभिषेक भाई से बोलकर अरेंज किया।

नडाल और जोकोविच पसंद

सूर्यवंशी ने बताया कि वह कई सालों से टेनिस को फॉलो कर रहे हैं और इस खेल के दो सबसे बड़े लेजेंड्स को देखते हैं। वैभव ने कहा, मैं चार-पांच साल से टेनिस को फॉलो कर रहा हूं। मैंने राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच को फॉलो किया। अभी भी जोकोविच बहुत पसंद हैं।

सिनर के जीतने की भविष्यवाणी

उन्होंने कार्लोस अल्काराज की तारीफ की और भविष्यवाणी की कि जैनिक सिनर विंबलडन ट्रॉफी उठाएंगे। वैभव ने मैच से पहले कहा, मुझे टेनिस खिलाड़ियों की मौजूदा पीढ़ी में कार्लोस अल्काराज बहुत पसंद हैं, लेकिन वह इस साल नहीं खेल रहे हैं। जब मैंने टूर्नामेंट को फॉलो किया, तो मैं इस बात से इम्प्रेस हुआ कि जैनिक सिनर ने कैसे दबदबा बनाया। इसलिए उम्मीद है कि वह आज फाइनल जीतेंगे।

लगातार दूसरी बार जीता विंबलडन

बता दें कि इटली के 24 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पटखनी देकर लगातार दूसरी बार विंबलडन के पुरुष एकल खिताब पर कब्जा कर लिया है। सिनर ने तकरीबन चार घंटे फाइनल मुकाबले में ज्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 के अंतर से मात देकर खिताब पर कब्जा किया।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article