टीवी मसाला

Munawar Faruqui को लगा पुलिस करेगी उनका एनकाउंटर? बोले- मैंने कहा कि सर मत करो लेकिन...

Munawari Faruqui Remembers Jail Days: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हाल ही में अपने शो 'धंधो' में जेल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि उन्हें लगा कि पुलिस उनका एनकाउंटर करने वाली है।

Image

मुनव्वर फारूकी को लगा पुलिस करेगी उनका एनकाउंटर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब)

Munawari Faruqui Remembers Jail Days: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपनी कॉमेडी और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मुनव्वर फारूकी जिस भी शो में नजर आते हैं, उसमें जान डाल देते हैं। हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने अपना स्पेशल शो 'धंधो' किया, जिसका वीडियो तेजी से लाइमलाइट बटोर रहा है। यू-ट्यूब पर जारी हुए 'धंधो' के वीडियो में मुनव्वर फारूकी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किये। उन्होंने दर्शकों के सामने अपने जेल के दिनों को भी याद किया। मुनव्वर फारूकी ने कहा कि उन्हें एक पल के लिए लगा था कि पुलिस उनका एनकाउंटर करने वाली है। मुनव्वर फारूकी ने बताया कि वह डर गए थे और उन्होंने पुलिस से भी कहा कि सर ऐसा मत करो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की पत्नी मेहजबीन ने बच्चों संग शेयर की फोटोज, सगे-सौतेले का फर्क भूल दोनों पर लुटाया प्या

    मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने 'धंधो' में उस रात को याद किया, जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था। स्टैंडअप कॉमेडियन ने बताया कि रात में पुलिस उन्हें और उनके साथ गिरफ्तार हुए बाकी चार लोगों को लॉकअप में लेकर आई और वहां उन्हें सोने के लिए कहा। मुनव्वर ने बताया कि लॉकअप में वह पूरी रात परेशान थे और उन्हें नींद भी नहीं आ रही थी। इन सबके बीच मुनव्वर फारूकी को वॉकी-टॉकी से आवाज आते हुए सुनाई दी। 'बिग बॉस 17' विनर ने कहा, "वो आवाज ऐसी थी कि किसी को समझ नहीं आएगा कि क्या हुआ। लेकिन मैंनेस अपना ध्यान भटकाने के लिए वॉकी-टॉकी पर आ रही आवाज पर ध्यान देना शुरू किया।" मुनव्वर फारूकी ने बताया कि उन्हें पहले कुछ समझ नहीं आया। लेकिन थोड़ा और ध्यान लगाने के बाद उन्हें समझ आने लगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की दूसरी शादी की खबर सुन Bharti Singh के उड़े होश, कहा "उन्हें नई ज़िंदगी के लिए बधाई"
    Munawar Faruqui ने याद किये जेल के दिन

    Munawar Faruqui ने याद किये जेल के दिन

      मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "वॉकी-टॉकी से आवाज आ रही थी कि हाइवे पर मारूती को किसी ने ठोक दिया है। लेकिन मुझे सुनाई दिया कि हाईवे पर फारूकी को ठोक दिया।" मुनव्वर ने कहा कि ये बात सुनकर वह और भी ज्यादा परेशान हो गए और बोले, "एनकाउंटर'...भाई कुछ भी नहीं किया है मैंने।" स्टैंडअप कॉमेडियन ने बताया कि पुलिस ने सुबह 4 बजे लॉकअप खोला और उनके साथ-साथ बाकी चार लोगों को भी चलने के लिए कहा। मुनव्वर ने मजाक में कहा, "मैंने जब सुना कि सबको चलना है तो मुझे लगा कि सबका एनकाउंटर होगा। इस बात से मुझे थोड़ी राहत मिली।"

      मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने बताया कि उन्हें ख्याल आ रहे थे कि अगर पुलिस एनकाउंटर करेगी तो वो भागेंगे कैसे? एक्टर ने आगे कहा कि जब वह पुलिसवालों के साथ क्वालिस में बैठे तो उन्होंने कहा, "प्लीज सर मत करो।" इसपर पुलिसवालों ने पूछा कि क्यों न करें, कोविड टेस्ट जरूरी है। मुनव्वर फारूकी ने बताया कि उस वक्त उन्हें पता चला कि उन सभी को कोविड टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article