स्पोर्ट्स

World Boxing Championships 2025:मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में निख़त जरीन ने जीत के साथ की अभियान की शुरुआत, लवलीना बोरगोहेन को मिली हार

भारत की स्टार मुक्केबाज निख़त जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत के साथ शुरुआत की है। वहीं टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को हार का मुंह देखना पड़ा।

Image

निख़त जरीन (फोटो क्रेडिट @BFI_official X)

लिवरपूल: भारत की स्टार मुक्केबाज निख़त जरीन मुक्केबाजी विश्व चैंपियनशिप में एकतरफा जीत के साथ शनिवार को आगे बढ़ने में सफल रही जबकि टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता अनुभवी लवलीना का सफर हार के साथ खत्म हुआ। चोट से वापसी कर रही दो बार की विश्व चैंपियन निख़त ने महिलाओं की 51 किग्रा भारवर्ग में अमेरिका की जेनिफर लोजानो को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से आसानी से हराया।

निराशाजनक रही लवलीना बोरगोहेन की वापसी

लवलीना बोरगोहेन की चोट से वापसी हालांकि निराशाजनक रही। महिलाओं की 75 किग्रा वर्ग में अपने पहले मुकाबले में ही तुर्की की बुसरा इसिलदार के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में भी भारतीय खेमे को निराशा हाथ लगी जब दो बार के विश्व कप पदक विजेता और पदार्पण कर रहे हितेश गुलिया 70 किग्रा वर्ग में हारकर बाहर हो गए। तीसरी वरीयता प्राप्त गुलिया को नीदरलैंड के बोस फिन रॉबर्ट के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा।

नरेंद्र बेरवाल ने दर्ज की 90 किग्रा भारवर्ग में जीत

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र बेरवाल ने शुक्रवार रात पुरुषों की 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग की शुरुआती बाउट में आयरलैंड के मार्टिन क्रिस्टोफर मैकडोनाग को हराकर अपने अभियान का अच्छा आगाज किया। उन्होंने 4-1 से खंडित फैसले से जीत हासिल कर अंतिम 16 में जगह बनाई।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article