स्पोर्ट्स

Women's Hockey Asia Cup 2025: एशिया कप फाइनल में भारत को मिली चीन के खिलाफ हार, हाथ से फिसला विश्व कप का टिकट

भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन में आयोजित महिला एशिया कप 2025 के फाइनल में मेजबान टीम के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारतीय टीम के हाथ से विश्व कप का टिकट भी निकल गया।

Image

भारत बनाम चीन (फोटो क्रेडिट Hockey India)

हांगझोउ: एक गोल से बढत बनाने के बाद आखिरी क्वार्टर में लय खोने का खामियाजा भारतीय महिला हॉकी टीम को भुगतना पड़ा और चीन ने रविवार को एशिया कप फाइनल में उसे 4-1 से हराकर अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने से भी वंचित कर दिया। बेल्जियम और नीदरलैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में सीधे प्रवेश करने के लिये भारत को यह खिताब जीतना था।

भारत ने आक्रामक शुरूआत करके पहले ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढत बना ली। चीन को इसके बाद लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में जिशिया यू ने चीन के लिये बराबरी का गोल दागा। वहीं 41वें मिनट में होंग ली ने गोल करके चीन को बढ़त दिलाई। आखिरी क्वार्टर में मेइरोंग जू ने 51वें मिनट में तीसरा और जियाकी झोंग ने 53वें मिनट में चौथा गोल दागा।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article