स्पोर्ट्स

Sapna Gill: कौन है यह लड़की, जिसकी क्रिकेटर Prithvi Shaw से हो गई सरेराह लड़ाई?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 16, 2023, 11:41 PM IST

पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुए विवाद से जुड़े मामले में गिरफ्तार की गई महिला सपना गिल के वकील का दावा है कि क्रिकेटर घटना के दौरान नशे में थे और उन्होंने बल्ले से युवती पर हमला किया था।

Who is Sapna Gill: टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ महाराष्ट्र के मुंबई में सांताक्रूज के पास लग्जरी होटल के बाहर कहासुनी के बाद लड़ाई के मामले में गिरफ्तार की गई महिला सपना गिल के वकील ने गुरुवार को दावा किया कि क्रिकेटर उस दौरान शराब के नशे में थे और उन्होंने बैट से उन पर (महिला पर) हमला किया। ओशीवारा पुलिस थाने के अफसर के अनुसार, गिल सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। जिन आठ लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज हुआ है, उनमें सपना का भी नाम है।

दरअसल, गिल एक आर्टिस्ट हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वह डांस और फैशन से जुड़े मनोरंजक फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम (इंस्टा हैंडल - sapnagillofficial) पर 16 फरवरी, 2023 की रात तक उनके 2,19,000 फॉलोअर्स थे। वह मूल रूप से वह पंजाब के चंडीगण से ताल्लुक रखती हैं, पर फिलहाल महाराष्ट्र के मुंबई शहर में रहती हैं।

यह नहीं, भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुकी हैं, जिसमें वह जाने-माने स्टार रवि किशन और दिनेश लाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। "काशी अमरनाथ", "निरहुआ चलाल लंदन" और "मेरा वतन" (साल 2021 में रिलीज) नाम की फिल्मों में वह काम कर चुकी हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article