स्पोर्ट्स

CWG 2030: अहमदाबाद को मेजबानी मिलने के बाद बोले पीएम मोदी, ऐतिहासिक खेलों के आयोजन और दुनिया का स्वागत करने के लिए है उत्सुक

शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारत के अहमदाबाद शहर को मेजबान बनाए जाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान किए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि हम ऐतिहासिक खेलों के आयोजन और दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।

Image

नरेंद्र मोदी

Photo : AP

जनई दिल्ली: कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स फेडेरेशन ने बुधवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित बैठक में साल 2030 में आयोजित होने वाले शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारत के अहमदाबाद शहर को मेजबान बनाए जाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया। भारत 20 साल बाद और दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। साल 2010 में नई दिल्ली ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। ऐसे में 20 साल बाद अहमदाबाद खेलों के 24वें और शताब्दी वर्ष संस्करण की मेजबानी करेगा।

दुनिया का स्वागत करने के लिए हैं उत्सुक

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद को 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने पर खुशी जताते हुए एक्स पर कहा,मुझे खुशी हुई की भारत ने शताब्दी राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी हासिल कर ली है। यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेल भावना है जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया है। वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्श के साथ हम इन ऐतिहासिक खेलों का बड़े उत्साह के साथ आयोजन और दुनिया का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं!

2036 में ओलंपिक की मेजबानी पर है नजर

अहमदाबाद में 2030 में आयोजित होने वाले खेल राष्ट्रमंडल खेलों का शताब्दी वर्ष है। ऐसे में भारत को बेहद अहम मौके पर मेजबानी मिली है। भारत साल 2036 में अहमदाबाद में ओलंपिक खेलों के आयोजन की तैयारी कर रहा है। इस लिहाज से राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी अहमदाबाद को मिलना बेहद जरूरी था। ऐसा करके भारत ने पहली बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने की दिशा में भी एक कदम बढ़ा दिया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article