स्पोर्ट्स

वीनस विलियम्स की 2019 के बाद लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की उम्मीद टूटी

Venus Williams: वीनस विलियम्स की डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार के साथ ही 2019 के बाद लगातार दूसरा मैच जीतने की उम्मीद टूट गई।पिछले एक साल से भी अधिक समय में किसी टूर्नामेंट में भाग ले रही वीनस को दूसरे दौर के मैच में विश्व की 24वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मैग्डेलेना फ्रेच ने 6-2, 6-2 से पराजित किया।

Image

वीनस विलियम्स

Photo : AP

वीनस विलियम्स की डीसी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार के साथ ही 2019 के बाद लगातार दूसरा मैच जीतने की उम्मीद टूट गई।

पिछले एक साल से भी अधिक समय में किसी टूर्नामेंट में भाग ले रही वीनस को दूसरे दौर के मैच में विश्व की 24वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मैग्डेलेना फ्रेच ने 6-2, 6-2 से पराजित किया।

सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन वीनस ने मैच के बाद कहा, "मैंने यहां खेलने का पूरा आनंद उठाया। निश्चित रूप से परिणाम मेरे अनुकूल नहीं रहा लेकिन मुझे यहां काफी कुछ सीखने को मिला। खेल और जीवन की खास बात यह है कि आप कभी सीखना बंद नहीं करते।"

वीनस ने पिछली बार अगस्त 2019 में सिनसिनाटी ओपन में कम से कम दो मैच जीते थे। उन्होंने तब क्वार्टर फाइनल में मैडिसन कीज़ से हारने से पहले लगातार तीन जीत हासिल की थीं।

इस बीच शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला 2021 की अमेरिकी ओपन की उपविजेता लेयला फर्नांडीज से 6-3, 1-6, 7-5 से हार गईं जबकि एम्मा रादुकानू ने नाओमी ओसाका को 6-4, 6-2 से हराया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!