स्पोर्ट्स

15 सालों में पहली बार ATP मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट फाइनल में आमने-सामने दो अमेरिकी खिलाड़ी, टेलर फ्रिट्ज़ और बेन शेल्टन की होगी टक्कर

Taylor Fritz and Ben Shelton Final: अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ और बेन शेल्टन ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका एक दूसरे से मुकाबला होगा।

Image

टेलर फ्रिट्ज और बेन शेल्टन

Photo : AP

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज़ और बेन शेल्टन ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका एक दूसरे से मुकाबला होगा। यह पिछले 15 वर्षों में एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट में पहला अवसर होगा जबकि अमेरिका के दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

दूसरी वरीयता प्राप्त फ्रिट्ज़ ने रूस के छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 6-3, 7-6 (4) से हराया। उन्होंने 20 ऐस लगाए, जिनमें से एक ने मैच का अंत भी किया। चौथी वरीयता प्राप्त शेल्टन ने ऑस्ट्रेलिया के नौवें नंबर के एलेक्स डी मिनौर को 6-3, 6-4 से हराया। 22 वर्षीय शेल्टन पहली बार किसी एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

फ्रिट्ज़ और शेल्टन के बीच बुधवार को होने वाला मुकाबला 2010 में एंडी रॉडिक की सिनसिनाटी में मार्डी फिश पर जीत के बाद पहली बार होगा, जब अमेरिका के दो खिलाड़ी एटीपी मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में एक दूसरे का सामना करेंगे।

दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के शीर्ष वरीयता प्राप्त एलेक्ज़ेंडर ज्वरेव का सामना रूस के 11वें नंबर के खिलाड़ी कारेन खाचानोव से होगा। फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article