स्पोर्ट्स

Thailand Open Badminton: किरण जॉर्ज ने फिर किया बड़ा उलटफेर, इस देश के दिग्गज खिलाड़ी को दी शिकस्त

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 1, 2023, 09:08 PM IST

Thailand Open 2023 Badminton: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज का थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किरण ने चीनी खिलाड़ी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा साइना नेहवाल और युवा स्टार लक्ष्य सेन भी अपने-अपने कैटेगरी के अगले राउंड में पहुंच गए हैं।

Image

किरण जॉर्ज। (फोटो- बैडमिंटन फोटो के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Thailand Open 2023 Badminton: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक बार फिर बड़ा उलटफेर किया। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में किरण जॉर्ज ने दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी वेंग होंग येंग को सीधे गेम में शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। किरण ने पहले राउंड में चीनी खिलाड़ी वेंग होंग येंग को 21-11 से मात दी। इसके बाद, दूसरे राउंड में भी किरण शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते रहे और वेंग होंग येंग को रोमांचक मुकाबले में 21-19 से हराया। किरण ने महज 39 मिनट में मुकाबला जीत लिया। दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने-सामने हुए थे।

लक्ष्य सेन भी सीधे गेम में जीते

युवा शटलर लक्ष्य सेन भी शानदार प्रदर्शन के साथ टाइटल की ओर बढ़ रहे हैं। पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने चौथी वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी ली शी फेंग को सीधे गेम में 21-17 और 21-15 से मात दी। अब क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का सामना मलेशिया के क्वालीफायर लियोंग जुन हाओ से होगा। लक्ष्य और ली शी फेंग के बीच 49 मिनट तक मुकाबला चला।

साइना को प्री-क्वार्टर फाइनल में मिली हार

टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत करने वाली साइना नेहवाल को प्री-क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी। महिला सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में साइना नेहवाल को तीसरी सीड चीन खिलाड़ी ही बिंग जाओ ने 21-11, 21-14 से मात दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच 37 मिनट तक मुकाबला चला। वहीं, अश्मिता चालिहा को स्पेन की कैरोलिना मारिन ने 18-21 13-21 से हराया। वहीं, पुरूष डबल कैटेगरी में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागास मौलाना ने 24-26, 21-11, 21-17 से हराया।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article