स्पोर्ट्स

Sultan Azlan Shah Cup 2025: भारत ने मेजबान मलेशिया को दी पटखनी, दर्ज की टूर्नामेंट में दूसरी जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को अपने तीसरे मुकाबले में मेजबान मलेशिया को पटखनी देकर टूर्नामेंट में तीन मैच में दूसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच का हाल।

Image

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (फोटो क्रेडिट Hockey India X)

भार

इपोह: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में बुधवार को मेजबान मलेशिया को 4-3 से हराया। भारत के लिये सेल्वम कार्ति (सातवां मिनट), सुखजीत सिंह (21वां), अमित रोहिदास (39वां) और संजय (53वां) ने गोल किए। वहीं फैजल सारी (13वां), फितरी सारी (36वां) और मरहान जलील (45वां) ने मलेशिया के लिये गोल दागे। भारतीय टीम ने मैच में आक्रामक शुरूआत की और मेजबान को दबाव में ला दिया।

हाफटाइम में भारत था 2-1 से आगे

भारत के लिये पहला गोल सातवें मिनट में सुखजीत सिंह के पास पर कार्ति ने किया। इसके बाद से भारतीयों ने दबाव बनाये रखा लेकिन बीच में यशदीप सिवाच को गलती पर ग्रीन कार्ड और मलेशिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला। फैजल ने 13वें मिनट में बराबरी का गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया। भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने तेज खेल जारी रखा और कई अच्छे मूव बनाये। सुखजीत ने दूसरे क्वार्टर में भारत को फिर बढ़त दिला दी जिन्हें अभिषेक से पास मिला था। भारत को कई मौके और मिले लेकिन गोल में नहीं बदल सके जिससे हाफटाइम तक स्कोर 2-1 रहा।

4-3 से भारत ने दर्ज की जीत

भारत को तीसरे क्वार्टर की शुरूआत में पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका । इस बीच 34वें मिनट में जुगराज सिंह को ग्रीनकार्ड मिला जिसका फायदा उठाकर फितरी ने मलेशिया के लिये बराबरी का गोल दाग दिया । इसके तीन मिनट बाद ही रोहिदास ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को फिर बढत दिलाई। भारत के कार्ति को 43वें मिनट में पीला कार्ड मिला और मलेशिया के लिये कप्तान मरहान ने बराबरी का गोल कर दिया। आखिरी क्वार्टर में भारतीयों ने हमले बोलना जारी रखा। कप्तान संजय ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत को बढत दिलाई जो अंत तक कायम रही। भारतीय टीम गुरुवार को न्यूजीलैंड से खेलेगी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article