स्पोर्ट्स

FIFA World Cup: दर्शकों के लिए कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 07:59 PM IST

FIFA World Cup 2022: कतर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 के दौरान फुटबॉल प्रेमियों को अगर मैच देखना है तो उन्हें कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी ही होगी।

Image

फीफा विश्व कप

फुटबॉल विश्व कप के दौरान कतर जाने वाले दर्शकों के लिये कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा । आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

इसके साथ ही 18 वर्ष और उससे अधिक के दर्शकों को सरकारी फोन ऐप एथेराज भी डाउनलोड करना होगा जिससे उनकी गतिविधियों और स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जायेगी ।

विश्व कप आयोजकों ने कहा ,‘‘ इंडोर सार्वजनिक स्थानों पर जाने के लिये एथेराज का हरा संकेत जरूरी होगा ।’’

20 नवंबर से 18 दिसंबर तक होने वाले टूर्नामेंट में दर्शकों के लिये कोरोना टीकाकरण अनिवार्य नहीं है ।

दर्शकों को कतर पहुंचने से 48 घंटे पहले ही नेगेटिव पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी या 24 घंटे पहले का आधिकारिक रैपिड एंटीजेन टेस्ट दिखाना जरूरी है ।

End of Article