स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024, Football Final: स्पेन और मेजबान फ्रांस के बीच होगा ओलंपिक फुटबॉल फाइनल

Paris Olympics 2024, Spain vs France Football Final: पेरिस ओलंपिक 2024 में फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल तय हो गया है। यूरो चैंपियन स्पेन और मेजबान फ्रांस ने अपने-अपने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई है।

Image

स्पेन और फ्रांस के बीच होगा ओलंपिक फुटबॉल फाइनल (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • ओलंपिक फुटबॉल फाइनल हुआ तय
  • स्पेन और फ्रांस के बीच होगा फाइनल मैच

स्पेन ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद स्थानापन खिलाड़ी जुआनलू सांचेज़ के गोल की मदद से मोरक्को को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी और रिकॉर्ड पांचवीं बार ओलंपिक खेलों की पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।

स्पेन फाइनल में मेजबान फ्रांस से भिड़ेगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में मिस्र को 3-1 से पराजित किया। पिछले 32 वर्षों में यह पहला अवसर होगा जबकि यूरोप की कोई टीम स्वर्ण पदक जीतेगी।

सांचेज़ ने स्टेड डे मार्सिले में 85वें मिनट में गोल करके स्पेन को फाइनल में पहुंचाया। इससे पहले टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले सूफियाने रहीमी के 37वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलने से मोरक्को मध्यांतर तक 1-0 से आगे था। फ़र्मिन लोपेज़ ने 65वें मिनट में स्पेन की तरफ से बराबरी का गोल किया।

बार्सिलोना ओलंपिक 1992 में स्वर्ण पदक जीतने वाला स्पेन तीन साल पहले ताेक्यो खेलों के फाइनल में ब्राजील से हार गया था। स्पेन की महिला टीम भी फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका सामना ब्राजील से होगा।

स्पेन पांचवीं बार ओलंपिक फुटबॉल के फाइनल में पहुंचा है और इस तरह से उसने ब्राजील की बराबरी की है। अन्य सेमी फाइनल में फ्रांस भी मिस्र से एक समय पीछे चल रहा था लेकिन जीन फिलिप माटेटा ने दो गोल करके फाइनल में उसकी जगह सुनिश्चित की।

मिस्र महमूद सेबर के 62वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त बनाने के बाद उलटफेर की ओर बढ़ रहा था। माटेटा ने 83वें मिनट में बराबरी का गोल करके मैच को अतिरिक्त समय में खींच दिया।

माटेटा ने 99वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। फ्रांस की तरफ से तीसरा गोल माइकल ओलिसे ने 108वें मिनट में किया। मिस्र और मोरक्को के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला होगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article