स्पोर्ट्स

ISL New Rules: सभी क्लबों के लिए हुआ भारतीय सहायक कोच रखना अनिवार्य, हुए और भी बदलाव

इंडियन सुपर लीग में नए सीजन के आगाज से पहले कई नए नियम लागू किए गए हैं जिसमें टीम में एक भारतीय असिस्टेंट कोच रखने की बाध्यता सभी क्लबों पर लागू कर दी गई है।

Image

इंडियन सुपर लीग चैंपियन

कोलकाता: इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने 13 सितंबर से शुरू होने वाले अपने 11वें सत्र से पहले बुधवार को सभी क्लबों के लिए अनिवार्य भारतीय सहायक कोच, कनकशन (सिर पर चोट लगने से बेहोश जैसी स्थिति) सब्सटीट्यूट की अनुमति और ‘गलत’ लाल कार्ड के फैसलों के खिलाफ अपील जैसे कुछ नए नियम लागू किए। नए नियमों के अनुसार,'सभी टीमों के पास एक भारतीय सहायक कोच होना चाहिए जिसके पास एएफसी प्रो लाइसेंस (या इसके बराबर) हो।' नए नियम में कहा गया है,'यदि मुख्य कोच को उसके पद से मुक्त कर दिया जाता है या कुछ मैचों के लिए निलंबित कर दिया जाता है, तो भारतीय सहायक कोच अंतरिम मुख्य कोच के रूप में मुख्य कोच के सभी कर्तव्यों को संभालेगा।'

बर्खास्तगी का अब कर सकेंगे विरोध

एफसी गोवा इस संबंध में एक आदर्श उदाहरण होगा जहां गौरमांगी सिंह कोचिंग की भूमिका संभालेंगे भारत के मौजूदा वर्तमान कोच मेनोलो मारक्वेज उपलब्ध नहीं होंगे। यदि कोई खिलाड़ी या क्लब यह मानता है कि रैफरी की स्पष्ट गलती के कारण खिलाड़ी को गलत तरीके से बाहर भेजा गया है तो वह बर्खास्तगी का विरोध भी कर सकता है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा ऐसा प्रावधान पेश किया गया है और आईएसएल 2024-25 के लिए लीग नियमों में शामिल किया गया है।

सबूत के साथ होगी अपील दायर

लेकिन यदि बर्खास्तगी दूसरी चेतावनी प्राप्त करने या आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने के कारण हुई है, तो ऐसा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा और शुल्क जब्त कर लिया जाएगा। अपील दायर करने के लिए खिलाड़ी/क्लब को मैच समाप्त होने के दो घंटे के भीतर मैच आयुक्त को सूचित करना होगा और 24 घंटे के भीतर एआईएफएफ को शुल्क और साक्ष्य लिखित रूप में प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद एआईएफएफ रैफरी विभाग से एक तकनीकी रिपोर्ट प्राप्त करेगा।

हो सकेगा कन्कशन सब्स्टीट्यूट

एआईएफएफ अनुशासन समिति किसी भी स्वत: निलंबन की शुरुआत से पहले अपील की समीक्षा करेगी। यदि दावा स्वीकार कर लिया जाता है तो निलंबन वापस ले लिया जाएगा और शुल्क वापस कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक क्लब अन्य सब्सटीट्यूटों के अलावा प्रति मैच एक कनकशन सब्सटीट्यूट कर सकता है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article