स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025: सिनियाकोवा और वरबीक ने विंबलडन मिश्रित युगल खिताब जीता

Wimbledon 2025 Mixed Doubles Title: महिला युगल की दिग्गज खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा ने सेम वरबीक के साथ मिलकर लुइसा स्टेफनी और जो सैलिसबरी को 7-6(3), 7-6(3) से हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीता। चेक गणराज्य की 10 बार की ग्रैंड स्लैम महिला युगल चैंपियन सिनियाकोवा ने गुरुवार को सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल में पहले मैच प्वाइंट पर ही करारा शॉट जमाकर खािताब अपनी झोली में डाला।

Image

सेम वरबीक और कैटरीना सिनियाकोवा ने जीता मिश्रित युगल खिताब

Photo : AP

महिला युगल की दिग्गज खिलाड़ी कैटरीना सिनियाकोवा ने सेम वरबीक के साथ मिलकर लुइसा स्टेफनी और जो सैलिसबरी को 7-6(3), 7-6(3) से हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब जीता। चेक गणराज्य की 10 बार की ग्रैंड स्लैम महिला युगल चैंपियन सिनियाकोवा ने गुरुवार को सेंटर कोर्ट पर खेले गए फाइनल में पहले मैच प्वाइंट पर ही करारा शॉट जमाकर खािताब अपनी झोली में डाला।

वरबीक का यह पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। नीदरलैंड के इस खिलाड़ी ने अपने पिता के लिए जन्मदिन का गीत गाकर दर्शकों के साथ जश्न मनाया।सिनियाकोवा दो बार की ओलंपिक चैंपियन भी हैं। उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक खेलों में टॉमस मचाक के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2021 के तोक्यो ओलंपिक खेलों में बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ मिलकर महिला युगल का स्वर्ण पदक जीता था।

सिनियाकोवा ने जो 10 महिला युगल खिताब जीते हैं उनमें से सात क्रेजिकोवा के साथ, दो टेलर टाउनसेंड के साथ और एक पिछले साल के फ्रेंच ओपन में कोको गॉफ के साथ हासिल किए।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article