स्पोर्ट्स

Denmark Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी की नजरें सत्र के पहले खिताब पर

Denmark Open: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 950,000 डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में देश के अभियान की अगुवाई करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन को खिताब में बदलने की कोशिश करेंगे। इस छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली से होगा।

Image

सात्विक-चिराग

Photo : AP

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे 950,000 डॉलर इनामी डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में देश के अभियान की अगुवाई करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन को खिताब में बदलने की कोशिश करेंगे। इस छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी का पहला मुकाबला स्कॉटलैंड के क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली से होगा।

सात्विक और चिराग इस सत्र में भारत के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं, लेकिन अभी तक खिताब नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने इस सत्र में हांगकांग और चाइना मास्टर्स सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। इस जोड़ी ने पेरिस में विश्व चैंपियनशिप में दूसरा कांस्य पदक भी जीता और कई अन्य टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी जगह बनाई।

पुरुष एकल में विश्व के 28वें नंबर के खिलाड़ी आयुष शेट्टी पहले दौर में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे। एक अन्य भारतीय खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन का सामना आयरलैंड के नहत गुयेन से होगा। महिला एकल में युवा अनमोल खरब का सामना अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया की सातवीं वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी से होगा।

पुरुष युगल में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक का सामना पहले दौर में चीनी ताइपे के लियू कुआंग हेंग और यांग पो हान से होगा। महिला युगल में रुतपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा का मुकाबला स्कॉटलैंड की जूली मैकफर्सन और सियारा टोरेंस से, जबकि कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी का बुल्गारिया की गैब्रिएला और स्टेफनी स्टोएवा से होगा।

मिश्रित युगल में मोहित और लक्षिता जगलान, रोहन कपूर और रुथविका शिवानी तथा ध्रुव कपिला और तनिषा क्रैस्टो की जोड़ियां अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article