स्पोर्ट्स

SAFF Championship 2023: कप्तान छेत्री की हैट्रिक, एकतरफा मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 21, 2023, 10:58 PM IST

भारत ने सैफ चैंपियनशिप 2023 के बुधवार को बेंगलोर में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान फुटबॉल टीम को कप्तान सुनील छेत्री की हैट्रिक की बदौलत 4-0 के अंतर से रौंद दिया।

Image

भारतीय फुटबॉल टीम(साभार AIFF)

बेंगलुरू: सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने बुधवार को सैफ चैंपियनशिप के बेंगलुरू के श्री कांतिवारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कप्तान सुनील छेत्री की हैट्रिक की बदौलत 4-0 के अंतर से रौंद दिया। 5 साल लंबे अंतराल के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच फुटबॉल के मैदान पर भिड़ंत हुई और बाजी भारतीय टीम के हाथ लगी।

पाकिस्तान को नहीं दिया भारतीय टीम ने कोई मौका

भारत के लिए चार में से तीन गोल सुनील छेत्री ने किए। जिसमें से दो गोल पेनल्टी के जरिए उन्होंने किए और गोल पाकिस्तान के गोलकीपर की बड़ी भूल का फायदा उठाकर गोल पोस्ट के अंदर पहुंचाई। भारत के लिए चौथा गोल उदांत सिंह ने किया। भारतीय टीम ने मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। पहले हाफ में भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। इसके बाद भारतीय टीम ने अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए दूसरे हाफ में भी दो गोल किए और 4-0 के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तानी टीम के कई खिलाड़ी मैच शुरू होने के कुछ घंटों पहले ही भारत पहुंचे थे। वीजा नहीं इशू होने के कारण पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों के भारत पहुंचने में देरी हुई।

पांच साल बाद हुआ आमना सामना

सितंबर 2018 के बाद भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमों के बीच खेला गया यह पहला मुकाबला था। पांच साल पहले खेले गए मुकाबले में भी भारत ने सैफ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पड़ोसी पाकिस्तान को 3-1 के अंतर से हराया था। पांच साल लंबे अंतराल के बाद जब दोनों टीमें आपस में भिड़ीं तो भारत ने इस बार पाकिस्तान को एक भी गोल नहीं करने दिया। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद अब भारतीय टीम 24 जून को नेपाल से भिड़ेगी। 27 जून को उसका सामना कुवैत से होगा। इस बीच,पाकिस्तान को आज के मुकाबले के 24 जून को कुवैत और 27 जून को नेपाल का सामना करना है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article