स्पोर्ट्स

PWR DUPR India Masters Women's Doubles Final: रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट की जोड़ी ने किया महिला युगल खिताब अपने नाम! यूचिए सियाह -जियाओ बेकवाल की जोड़ी को हराया । Match Report

DUPR India Masters Women's Doubles Final Match Report: पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स 2024 का महिला युगल खिताब रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट ने अपने नाम कर लिया।

Image

रूस वैन रीकऔर कैटलीन हार्ट

नई दिल्ली: राजधानी के आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में आयोजित खेले गए पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स के प्रो(ओपन) महिला युगल के फाइनल में रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट (Roos van Reek/ Kaitlynn Hart) की कीवी डच जोड़ी ने यूचिए सियाह -जियाओ यी वांग-बेकवाल (Yuchieh Hsieh/Xiao Yi Wang-Beckvall) की अमेरिकी-ताईवानी जोड़ी को तीन गेम तक चले मुकाबले में 11-5, 8-11, 11-7 से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में बाजी कीवी-डच जोड़ी के हाथ लगी।

रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट के नाम रहा पहला गेम

पहले गेम का शुरुआती अंक यूचिए सियाह -जियाओ यी वांग-बेकवाल की जोड़ी ने अर्जित किए लेकिन उसके बाद रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट की जोड़ी ने लगातार 5 अंक बटोरे और अपनी बढ़त को 5-1 कर लिया। यूचिए सियाह और जियाओ-बेकवाल की जोड़ी ने एकबार फिर वापसी की और लगातार 2 अंक हासिल करके स्कोर को 3-5 किया, लेकिन रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट की जोड़ी ने लगातार 2 अंक बटोरकर और स्कोरलाइन को 8-3 कर दिया। सियाह-बेकवाल की जोड़ी ने वापसी करते हुए स्कोर को 5-8 कर लिया। लेकिन जल्द ही इस स्कोर पर ब्रेक लगाकर रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट की जोड़ी ने 3 अंक हासिल किए और पहले गेम को 11-5 से अपने नाम कर लिया।

सियाह-बेकवाल की जोड़ी ने की दूसरे गेम में शानदार वापसी

दूसरे गेम में यूचिए सियाह -जियाओ यी वांग-बेकवाल की अमेरिकी-ताईवानी जोड़ी ने शानदार शुरुआत की, लेकिन पहला गेम जीतने वाली रूस वान रीक और कैटलिन हार्ट की जोड़ी ने वापसी करते हुए उन्हें शुरुआती बढ़त को बरकरार नहीं रखने दिया और स्कोर को 5-6 तक पहुंचा दिया। लेकिन सियाह-बेकवाल की जोड़ी ने अपनी मैच में वापसी की कोशिश को कमजोर नहीं पड़ने दिया और शानदार खेल दिखाते हुए 8-5 की बढ़त बना ली। लेकिन बार फिर मुकाबला 8-8 से बराबर हो गया। लेकिन इसके बाद यूचिए सियाह -जियाओ बेकवाल की जोड़ी ने शानदार प्रगर्शन करते हुए हुए लगातार तीन प्वाइंट हासिल किए और दूसरा गेम 11-08 से अपने नाम करके 1-1 की बराबरी कर ली। ऐसे में मुकाबला निर्णायक और तीसरे गेम में पहुंच गया।

रीक-हार्ट ने जीता तीसरा गेम और मैच

तीसरे और निर्णायक गेम में रीक-हार्ट की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की और दो अंक की बढ़त शुरुआत में ही हासिल कर ली। थोड़ी देर में कीवी-डच जोड़ी ने 3-1 से आगे हो गई। अमेरिकी-ताइवानी जोड़ी लगातार उन्हें चुनौती देती रही लेकिन अंक हासिल नहीं कर सकी। रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट की जोड़ी ऐसे में 6-1 से आगे हो गई। ब्रेक के बाद भी उन्होंने तीसरे गेम में अपनी पकड़ बनाए रखी और लगातार दो अंक हासिल करके स्कोर को 8-1 तक पहुंचा दिया। ऐसे में एक अंक अमेरिकी-ताइवानी हासिल किया लेकिन रीक-हार्ट की जोड़ी ने फॉर्म को बरकरार रखते हुए दो अंक और हासिल किया और 10-2 के स्कोर के साथ मैच प्वाइंट पर पहुंच गई। लेकिन अमेरिकी ताईवानी जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार पांच अंक बटोरे और स्कोर को 10-07 तक पहुंचा दिया। आखिरी एक अंक हासिल करने के लिए रूस वैन रीक-कैटलीन हार्ट की जोड़ी को लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन अंत में तीसरा गेम 11-7 से अपने नाम करके महिला युगल खिताब अपने नाम कर लिया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article