स्पोर्ट्स

Ritu Phogat MMA Fight: मां बनने के बाद रिंग में उतरने को तैयार हैं ऋतु फोगाट, इस तारीख को जापानी फाइटर से होगा आमना-सामना

Ritu Phogat MMA Fight: भारत की नंबर-1 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर ऋतु फोगाट जल्द रिंग में उतरने को तैयार हैं। मां बनन के बाद करीब ढ़ाई साल के बाद वे रेसलिंग रिंग में वापसी करेंगी। कतर में होने वाले ONE 171: Qatar टूर्नामेंट में उनका सामना जापान की फाइटर से होगा।

Image

ऋतु फोगाट।

Ritu Phogat MMA Fight: भारत की नंबर-1 मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर ऋतु फोगाट एक बार फिर रिंग में दांव-पेंच लगाती हुई नजर आएंगी। मां बनने के बाद करीब ढाई साल बाद ऋतु रिंग में वापसी करने जा रही हैं। कतर में 20 फरवरी को होने वाले ONE 171: Qatar टूर्नामेंट में उतरेंगी। इस मुकाबले में भारतीय फाइटर ऋतु का सामना जापानी दिग्गज फाइटर अयाका मियूरा से होगा। ये एक एटमवेट MMA फाइट होगी। ऋतु का MMA में शानदार प्रदर्शन जारी है और उनका रोमांचक मुकाबला एक बार फिर देखने को मिलेगा।

2019 में MMA में रखा था कदम

रेसलिंग में कामयाबी की बुलंदियों को छूने के बाद ऋतु फोगाट ने साल 2019 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) जगत में कदम रखा। उनके रेसलिंग छोड़ने के फैसले ने पूरे देश के खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया था। फिर नवंबर 2019 की अपनी डेब्यू फाइट में उन्होंने दक्षिण कोरियाई स्टार नाम ही किम को 3:37 मिनट में मात देकर सुर्खियां बटोरी थीं। उसके बाद ऋतु फोगाट ने लगातार तीन और जीत अपने नाम कर परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा। करीबी फाइट में मिली नाकामयाबी को भुलाकर 30 वर्षीय स्टार ऋतु ने लगातार फाइटरों को ध्वस्त करते हुए ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई और वो किसी प्रतिष्ठित MMA टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय फाइटर भी बनीं।

दूसरे राउंड में हार का मुंह देखना पड़ा था

भारतीय फाइटर ऋतु फोगाट को 2021 में हुए फाइनल में जानी-मानी थाई फाइटर स्टैम्प फेयरटेक्स के हाथों सबमिशन से दूसरे राउंड में हार का मुंह देखना पड़ा। इसके बाद 2022 में की फाइट में भी नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा। लेकिन उन्होंने नवंबर 2022 में शादी के बंधन में बंधकर नई पारी की शुरुआत की। अब करीब ढाई साल के इंतजार के बाद फाइट फैंस को ऋतु फोगाट एक्शन में दिखाई देंगी। वो भारत की पहली महिला MMA वर्ल्ड चैंपियन बनने के अपने सपने को आगे बढ़ाते हुए इस बार उसे साकार करना चाहती हैं और इसकी शुरुआत कतर में होने वाले धमाकेदार इवेंट से होगी।

गीता और बबीता के नक्शे-कदम पर चलीं ऋतु

ऋतु फोगाट ने अपनी बड़ी बहनों गीता और बबीता फोगाट के नक्शे-कदम पर चलीं। उन्होंने पिता महावीर सिंह फोगाट की देखरेख में 8 साल की छोटी उम्र में रेसलिंग का सफर शुरु किया। उसके बाद उन्होंने देश-विदेश में खूब कामयाबी हासिल की थी। उन्होंने राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप 2016 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इसी तरह एशियाई चैम्पियनशिप 2017 में ब्रॉन्ज मेडल और वर्ल्ड अंडर-23 चैम्पियनशिप 2017 में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article