स्पोर्ट्स

करीबी मुकाबले में हारी भारत की रीतिका, क्वार्टर फाइनल में खत्म हुआ सफर

Ritika Hooda: अंडर-23 विश्व चैंपियन और भारत की ओर से पहली बार 76 किलोग्राम भारवर्ग में दावेदारी पेश कर रही रीतिका का क्वार्टर फाइनल में सफर खत्म हो गया। बेहद करीबी मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Image

रीतिका हुड्डा (साभार-AP)

Ritika Hooda: भारत की रीतिका हुड्डा 76 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। क्वार्टर फाइनल के बेहद करीबी मैच में उन्हें किर्गिस्तान की टॉप सीड रेसलर आयपेरी मेदेत केजी से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ था, लेकिन आखिरी अंक आयपेरी ने हासिल की थी और रेसलिंग के नियम के अनुसार वह जीत दर्ज करने में कामयाब रही। अगर आयपेरी फाइनल तक का सफर तय करती है तो रीतिका को रेपचेज खेलने का मौका मिल सकता है।

इससे पहले अंडर-23 विश्व चैंपियन और अपना पहला ओलंपिक खेल रहीं रीतिका हुड्डा ने 76 किलोग्राम भारवर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल मैच में हंगरी के नेगी बर्नाड को तकनीकि दक्षता के आधार पर 12-2 हराकर मुकाबला अपने नाम किया। 76 किलोग्राम भारवर्ग में भारत पहली बार अपनी दावेदारी पेश कर रहा था।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article