स्पोर्ट्स

राफेल नडाल ने किया संन्यास का ऐलान, दिग्गजों ने ऐसे तरह किया महान खिलाड़ी के करियर का गुणगान

Rafael Nadal Announce Retirement: लाल बजरी के बादशाह के नाम से विख्यात स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने जैसे ही संन्यास का ऐलान किया टेनिस जगत के दिग्गजों ने उनके योगदान की की प्रशंसा करते हुए करियर में अर्जित की अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए शुक्रिया अदा किया।

Image

राफेल नडाल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • राफेल नडाल ने किया टेनिस से संन्यास का ऐलान
  • डेविस कप फाइनल्स के दौरान खेलेंगे आखिरी मैच
  • करियर में जीते 14 फेंच ओपन सहित कुल 22 ग्रैंड स्लैम खिताब

मैड्रिड: बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रफेल नडाल की गुरुवार को अगले महीने होने वाले डेविस कप फाइनल्स के बाद टेनिस को अलविदा कहने की घोषणा के बाद महान टेनिस खिलाड़ियों ने प्रतिक्रिया दी। रोजर फेडरर ने कहा,'क्या करियर है, राफा। मैंने हमेशा उम्मीद की थी कि यह दिन कभी नहीं आए। अविस्मरणीय यादों और हमारे पसंदीदा खेल में आपकी सभी अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए धन्यवाद।'

एक पोस्ट नहीं है आपका योगदान बताने को काफी

नोवाक जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर लिखा,'राफा, आपके प्रति मेरे सम्मान और हमारे खेल के लिए आपने जो किया है,उसे व्यक्त करने के लिए एक पोस्ट पर्याप्त नहीं है। आपने लाखों बच्चों को टेनिस खेलना शुरू करने के लिए प्रेरित किया है और मुझे लगता है कि यह शायद सबसे बड़ी उपलब्धि है जिसकी कोई भी कामना कर सकता है। आपकी दृढ़ता, समर्पण, लड़ने की भावना दशकों तक सिखाई जाएगी। आपकी विरासत हमेशा बनी रहेगी। हमारी प्रतिद्वंद्विता में मुझे इतनी बार उस सीमा तक धकेलने के लिए धन्यवाद जिसने एक खिलाड़ी के रूप में मुझ पर सबसे अधिक प्रभाव डाला है।'

युवा खिलाड़ियों को दिए सफलता को पचाने के मंत्र

रोलां गैरां पर नडाल ने रिकॉर्ड 14 फ्रेंच ओपन जीते हैं और इसके ‘एक्स’ अकाउंट पर लिखा,'लाखों यादों के लिए 14 धन्यवाद।' शीर्ष रैंकिंग पर काबिज यानिक सिनर ने लिखा,'मैं उन्हें बतौर इंसान जानने के लिए बहुत भाग्यशाली था और वह एक शानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने हम युवा खिलाड़ियों को सबक सिखाए हैं। कोर्ट पर कैसे व्यवहार करना है, कोर्ट पर स्थितियों को कैसे संभालना हैं। विनम्र रहना है, सफलता के साथ नहीं बदलना है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article