नई दिल्ली: आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में गुरुवार 24 अक्तूबर को शुरू हुए PWR DUPR India Masters 2024 के पहले दिन पुरुषों की एकल स्पर्धा के फाइनल में भारत के नंबर एक पिकलबॉल प्लेयर अरमान भाटिया पहुंच गए हैं। पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले दौर में 16 भारतीय खिलाड़ियों ने शिरकत की थी जिसमें से 9 दूसरे दौर में पहुंचने में सफल हुए। इसके बाद 5 खिलाड़ी आर्यन भाटिया, अमोल रामचंदानी, अरमान भाटिया,आदित्य रुहेला और जोइन पटेल क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे लेकिन सेमीफाइनल में केवल अरमान भाटिया ही पहुंच सके। अरमान ने भारत के खिताबी जीत के अरमानों को जीवित रखते हुए फाइनल में प्रवेश किया जहां उनकी भिड़ंत पहली वरीयता प्राप्त डस्टी बोयर से होगी। पुरुषों की एकल स्पर्धा का फाइनल मुकाबला 27 अक्तूबर को खेला जाएगा।
क्वार्टर फाइनल में मिली आर्यन और अमोल को मात
पुरुष एकल के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के आर्यन भाटिया को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अमेरिका के डस्टी बोयर ने 4-11, 11-6, 11-3 के अंतर से मात दी। पहले सेट में पिछड़ने के बाद बोयर मैच अपने नाम करने में सफल रहे। दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत के अमोल रामचंदानी को ऑस्ट्रेलिया के टॉम इवांस के खिलाफ 9-11, 0-11, 4-11 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
सेमीफाइनल में पहुंचे अरमान भाटिया
तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के नंबर और नंबर दो पिकलबॉल प्लेयर अरमान भाटिया और आदित्य रुहेला का आमना सामना हुआ। इस मुकाबले में अरमान भाटिया ने पहले सेट में 0-8 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 11-10 से जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने बाकी के दो सेट 11-9, 11-5 से अपने नाम करके सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। चौथे क्वार्टर फाइनल में चाइनीज ताईपे के विली चुग ने जोयिन पटेल को 11-8, 11-7 के अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में एंट्री की।
सेमीफाइनल में अरमान ने दी विली चुग को मात
सेमीफाइनल में पहुंचने वाले एकलौते भारतीय अरमान भाटिया की की दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ंत चाइनीज ताईपे के विली चुग से हुई। इस मुकाबले में उन्होंने 2-0 से जीत जीत दर्ज करके फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला 27 अक्तूबर को शाम पांच बजे से खेला जाएगा। जहां अरमान भाटिया की भिड़ंत पहेल सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाले अमेरिकी खिलाड़ी डस्टी बोयर से होगी। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के टॉम इवांस को 2-1 से मात दी।
