स्पोर्ट्स

China Masters: पीवी सिंधू चाइना मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

PV Sindhu In China Masters QF: भारत की स्टार खिलाड़ी पी वी सिंधू ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को यहां थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग पर सीधे गेम में जीत के साथ चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने अपनी थाई प्रतिद्वंद्वी को 21-15, 21-15 से हराने में सिर्फ 41 मिनट का समय लिया।

Image

पीवी सिंधू

Photo : AP

भारत की स्टार खिलाड़ी पी वी सिंधू ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को यहां थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग पर सीधे गेम में जीत के साथ चाइना मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने अपनी थाई प्रतिद्वंद्वी को 21-15, 21-15 से हराने में सिर्फ 41 मिनट का समय लिया।

इस जीत के साथ विश्व बैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज सिंधू ने थाई शटलर के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 6-5 का कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में सिंधू का मुकाबला कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त एन से यंग और डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। हाल में हांगकांग ओपन के पहले दौर में बाहर होने वाली सिंधू सीधे गेम में मिली जीत से खुश थीं और उन्होंने कहा कि वह अपनी थाई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरू से ही सतर्क थीं।

मैच के बाद भारतीय खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं जीत से खुश हूं और मेरे लिए शुरुआत से ही सतर्क रहना और अपना शत-प्रतिशत देना बेहद ज़रूरी था। वह (चोचुवोंग) एक शीर्ष खिलाड़ी है। मैं इंडोनेशिया ओपन में उसके खिलाफ खेली थी और उस बार भी मुकाबला कड़ा था। पहला गेम जीतने के बाद मैं दूसरे गेम में ज़्यादा सतर्क थी। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मुझे खुशी है कि मैं जीत हासिल करने में सफल रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब कल के लिए तैयारी करनी होगी। यह अच्छी बात है कि अगर आप पहला गेम जीत जाते हैं तो दूसरे गेम में उसे खत्म कर देते हैं। सीधे गेम मेंं जीत हमेशा आपको आत्मविश्वास देती है। लेकिन आपको लंबे मैचों के लिए भी तैयार रहना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि आप तेज़ी से आगे बढ़ें।’’

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article