नई दिल्ली के बिजवासन स्थित भारत पिकलबॉल अकादमी रविवार(24 अगस्त 2025) को प्रो भारत पिकलबॉल चैम्पियनशिप के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है। यह PWR 100 श्रेणी की प्रतियोगिता है जिसके लिए यहाँ खिलाड़ी और प्रशंसक जुटेंगे। पिकलबॉल भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली यह पिकलबॉल की तीसरी चैम्पियनशिप है। जिसमें खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
भाग ले रहे हैं तीस से ज्यादा खिलाड़ी
प्रो भारत पिकलबॉल चैम्पियनशिप की तीन मुख्य श्रेणियों पुरुष एकल, पुरुष युगल और मिश्रित युगल में तीस से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पुरुष एकल वर्ग में 15 खिलाड़ी खिताबी जीत के लिए अपने दमखम और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान दर्शक रोमांच और खेल की तेज रफ्तार अनुभव करेंगे। पुरुषों के युगल वर्ग में 8से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं जो टूर्नामेंट के रोमांच में झजाफा करेंगी। वहीं, मिक्स्ड डबल्स(मिश्रित युगल) वर्ग में 4 टीमें विशेष रणनीति, समन्वय के साथ कोर्ट पर अपने खेल का जौहर दिखाने उतरेंगी।
खिलाड़ियों को मिलेगा स्पेशल पुरस्कार
प्रो भारत पिकलबॉल चैम्पियनशिप को खास बनाता है इसका पुरस्कार। अन्य खेलों में जहां विजेताओं को पुरस्कार में बड़ी राशि मिलती है लेकिन इस बार विजेताओं को क्वा पोषण किट(Qua Nutrition Kits), एपीगेमिया कर्ड(Epigamia Curds) और हूप स्प्रे (Hoop Sprays) दिए जाएंगे। जो स्वास्थ्य, तंदुरुस्ती और प्रदर्शन को दर्शाते हैं। ये सभी पिकलबॉल की मूल भावना और खिलाड़ियों की जीवनशैली के अनुरूप हैं।
यह प्रतियोगिता केवल खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है बल्कि पिकलबॉल कम्युनिटी को मजबूत करने और खेल के तेजी से बढ़ते प्रभाव का जश्न मनाने का उत्सव भी है। दर्शक यहां ऊर्जा, उत्साह, उमंग, खेलभावना और भाईचारे से भरे माहौल का लुत्फ उठा सकेंगे। जहां खिलाड़ी खिताबी जीत के लिए आपस में कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे और भारत के पिकलबॉल आंदोलन का हिस्सा बनने के आनंद का अनुभव भी करेंगे।
टूर्नामेंट से जुड़े मु्ख्य तथ्य:
कुल प्रतिभागी: 30+
पुरुष एकल: 15+ खिलाड़ी
पुरुष युगल: 8+ टीमें
मिश्रित युगल: 4+ टीमें
पुरस्कार:
विजेताओं को कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। विजेताओं मिलेगी क्वा पोषण किट(Qua Nutrition Kits), एपीगेमिया कर्ड (Epigamia Curds) और हूप स्प्रे।
पिकलबॉल से जुड़ी हर ताज़ा खबर, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन कंटेंट, टिप्स के लिए जुड़े रहें और @pickleballnow पर हमें फॉलो करें।
इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन(IPA) के बारे में:
इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन भारत में पिकलबॉल की आधिकारिक आधिकारिक शासी संस्था है और भारत में इस खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकसित करने और आयोजन करने का कार्य कर रही है। इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन, आईपीए नेशनल्स जैसे इवेंट्स के माध्यम से हर स्तर और उम्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। आईपीए एशियन पिकलबॉल एसोसिएशन (APA) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (GPF) से संबद्ध है।
