FIP Promotion India Padel Open Men's Final: बेनेट यूनिवर्सिटी में आयोजित हुए एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन के अंतिम दिन का अंतिम मैच पुरुष फाइनल रहा। इस मैच में आर्थर हुगोनेंक और थॉमस स्यूक्स की फ्रांसीसी जोड़ी का मुकाबला पोल अलसीना और एडु अल्टिमायर्स रोस की स्पेनिश जोड़ी से हुआ। इस रोमांचक फाइनल में अलसीना-रोस की स्पेनिश जोड़ी ने 6-4, 7-5 से मैच और खिताब अपने नाम किया।
पहले सेट का हाल
पुरुषों के फाइनल मैच के पहले सेट में अलसीना-रोस की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहला गेम अपने नाम किया। इसके बाद आर्थर-थॉमस की फ्रांसीसी जोड़ी ने 1-1 से बराबरी कर ली। मैच आगे बढ़ा और दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर पहुंच गईं। इसके बाद रोमांच तब बढ़ गया जब अलसीना और रोस की स्पेनिश जोड़ी ने दो गेम जीतने के साथ 5-4 की बढ़त बना ली। इसके बाद वो थमे नहीं और पहला सेट अलसीना-रोस ने 6-4 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे सेट का हाल
इसके बाद बारी आई दूसरे रोमांचक सेट की। दूसरे सेट में आर्थर और थॉमस की फ्रांसीसी जोड़ी ने बहुत ही रफ्तार से 3-0 की बढ़त हासिल कर ली। लेकिन तीसरे गेम में स्पेनिश जोड़ी ने वापी की और स्कोर 1-3 हो गया। वे यही नहीं रुके और उन्होंने चौथा गेम भी जीतकर स्कोर 2-3 कर दिया। इसके बाद फ्रांसीसी जोड़ी ने 4-3 की लीड बना ली और फिर 5-3 की बढ़त भी। लेकिन स्पेनिश जोड़ी भी हार मानने को तैयार नहीं थी और उन्होंने अगला गेम जीतकर स्कोर 4-5 तक पहुंचा दिया और देखते-देखते एक और गेम जीतकर स्कोर 5-5 की बराबरी पर ले आए जिससे मैच जबरदस्त रोमांचक मोड़ पर जा पहुंचा। इसके बाद अलसीना-रोस ने मैच पहली बार इस सेट में अपनी तरफ मोड़ते हुए स्कोर 6-5 कर दिया। अब उन्हें चैंपियनशिप के लिए सिर्फ एक गेम जीतना था। उन्होंने अगला गेम जीतकर 7-5 से सेट, मैच और खिताब अपने नाम कर लिया।
एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन, हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट, द टाइम्स ग्रुप, भारत की अग्रणी मीडिया कंपनी और पैडल लीग प्राइवेट लिमिटेड (पीटीएल स्पोर्ट्स ग्रुप की सहायक कंपनी) द्वारा आयोजित किया गया। इसे इंटरनेशनल पैडल फेडरेशन (एफआईपी) द्वारा मंजूरी दे दी गई है और इस सफल आयोजन से भारत में बड़ी संभावनाओं का विस्तार होने की उम्मीद है। टाइम्स ग्रुप के एक प्रमुख संस्थान, बेनेट यूनिवर्सिटी (बीयू) ने अंतरराष्ट्रीय पैडल टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय बनकर इतिहास रच दिया है। एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन 21 से 24 नवंबर तक आयोजित किया गया।
(एफआईपी प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन की खबरों के लिए इंस्टाग्राम पर @timespadel को फॉलो करें)
