स्पोर्ट्स

पीएम मोदी ने लिखा नीरज चोपड़ा की मां को पत्र, कहा-आपके चूरमे ने मुझे मेरी मां की याद दिला दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमैका के प्रधानमंत्री के सम्मान में आयोजित भोज के दौरान नीरज चोपड़ा की मां सरोज देवी के हाथ से बना चूरमा मिला तो उसे खाने के बाद पीएम ने उनके लिए एक भावुक पत्र लिखा।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नीरज चोपड़ा

KEY HIGHLIGHTS
  • नीरज चोपड़ा की मां ने भेजा था पीएम मोदी के लिए चूरमा
  • चूरमा खाने के बाद पीएम ने लिखा सरोज देवी को पत्र
  • कहा आपके प्यार और स्नेह भरे उपहार ने दिलाई मां की याद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक पदक विजेता स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की मां को पत्र लिखकर कहा कि उनके बनाये चूरमे ने उन्हें भावुक कर दिया और उनकी मां की याद दिला दी। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण और पेरिस में रजत पदक जीतने वाले नीरज की मां सरोज देवी को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस के सम्मान में आयोजित भोज में उन्हें नीरज से मिलने का अवसर मिला और तभी नीरज ने उन्हें स्वादिष्ट चूरमा दिया।

चूरमा खाने के बाद मैं खुद पत्र लिखने से नहीं रोक सका

प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा,'आज इस चूरमे को खाने के बाद मैं आपको पत्र लिखने से खुद को रोक नहीं सका । भाई नीरज अक्सर मुझसे इस चूरमे की चर्चा करते हैं लेकिन आज इसे खाकर मैं भावुक हो गया। आपके अपार स्नेह और अपनेपन से भरे इस उपहार ने मुझे मेरी मां की याद दिला दी। मां शक्ति, वात्सल्य और समर्पण का रूप होती है । यह संयोग ही है कि मुझे मां का ये प्रसाद नवरात्रि पर्व के एक दिन पहले मिला है। मैं नवरात्रि के नौ दिन उपवास करता हूं। एक तरह से आपका ये चूरमा मेरे उपवास से पहले मेरा मुख्य अन्न बन गया है।'

PM Letter

पीएम मोदी का नीरज चोपड़ा की मां के नाम पत्र

नवरात्रि के उपवास से पहले ये है आखिरी अन्न

प्रधानमंत्री ने लिखा,'जिस तरह आपका बनाया भोजन जैसे भाई नीरज को देश के लिये मेडल जीतने की ऊर्जा देता है , वैसे ही ये चूरमा अगले नौ दिन मुझे राष्ट्र सेवा की शक्ति देगा।'उन्होंने आगे लिखा कि शक्ति पर्व नवरात्रि के इस अवसर पर वे उन्हें और देश की मातृशक्ति को विश्वास दिलाते हैं कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिये और अधिक सेवाभाव से निरंतर काम में जुटे रहेंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article