स्पोर्ट्स

PKL 12: यु मुंबा ने बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत, अजीत चौहान ने मचाया धमाल

यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स को पीकेएल के शनिवार को खेले गए मुकाबले में बड़े अंतर से मात दी। मुंबई की जीत में अजीत चौहान चमके। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।

Image

यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स(फोटो क्रेडिट PKL)

विशाखापत्तनम: पीकेएल के 12वें सीजन के शनिवार को विजाग के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले मुकाबले में यू मुंबई ने बेंगलुरु बुल्स को 48-28 से हराकर अपनी बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन किया। मैच में मुंबई की टीम की कप्तानी कर रहे सुनील कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि रिंकू ने हाई फाइव और अजीत चौहान ने सुपर 10 सहित 6 पॉइंट की रेड दर्ज की। बेंगलुरु बुल्स ने मैच की शुरुआत पहली रेड के साथ की लेकिन यू मुंबई ने जल्दी सफल रेड और मजबूत टैकल के साथ 2-0 की बढ़त बना ली। बेंगलुरु बुल्स के आशीष मलिक ने एक सफल रेड के साथ स्कोर को 3-3 कर दिया। लेकिन इसके बाद अनिल की तेज रेड की बदौलत यू मुंबई बढ़त हासिल की और मैच पर दोबारा अपनी पकड़ बना ली।

अजीत चौहान ने एक रेड में जुटाए 6 अंक

टीम के एकजुट प्रयास और कड़ी मेहनत की बदौलत यू मुंबा ने 8-3 की शुरुआती बढ़त बनाई और पहले टाइम आउट तक 13-5 के स्कोर के साथ मैच में पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद अजीत चौहान ने शानदार सुपर रेड लगाई जिसमें उन्होंने छह अंक अर्जित किए और यह सीजन की अबतक की सर्वश्रेष्ठ रेड साबित हुई। इसके बाद उन्होंने अपना सुपर 10 भी जल्द पूरा कर लिया। यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स पर लगातार दबाव बनाये रखा और दूसरी बार बेंगलुरु बुल्स को ऑल आउट किया, वार्ड में 23-7 की बढ़त बनाए। हाफ टाइम तक स्कोर 29-12 रहा और यू मुंबा ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली।

सकेंड हाफ में भी मुंबई ने बनाए रखा अपना दबदबा

सेकेंड हाफ में भी यू मुंबा का दबदबा रहा। अजीत चौहान के चोटिल होने के बाद सतीश कन्नन और अनिल ने टीम की कमान संभाली। दोनों बेंगलुरु बुल्स की रक्षा पंक्ति को भेदते लगातार सफल रेड करने में सफल रहे। यू मुंबा के डिफेंस टीम ने कई शानदार टैकल किये और बेंगलुरु बुल्स से कई गलतियां करवाईं। रवि, लोकेश घोषलिया और रिंकू ने बेहतरीन डिफेंस किया और जबकि रिंकू ने अपना हाई फाइव पूरा किया। बुल्स के आशिष मलिक ने अपनी तरफ से कुछ प्रयास किए लेकिन मुंबई की बढ़त को नहीं पाट सके। अंत में यू मुंबा की टीम 20 अंक के बड़े अंतर से जोरदार जीत दर्ज करने में सफल रही।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article