स्पोर्ट्स

पिकलबॉल वर्ल्ड कप के मैचों का देश-दुनिया में उठाएं लुत्फ, Pickleball Now पर लाइव प्रसारण

पिकलबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 अगस्त, 2026 को वियतनाम के दा नांग में हुई, जिसमें 64 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट 6 सितंबर, 2026 तक चलेगा। अगर इसके मैचों का आनंद लेना चाहते हैं तो पिकलबॉल नाउ के YouTube, CTV और OTT प्लेटफॉर्म पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

Image

पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 का लुत्फ उठाना चाहते हैं और मैच देखने के लिए खोज रहे हैं कि किस चैनल पर इसका प्रसारण हो रहा है। तो समझो आपकी समस्या का समाधान हो गया। क्योंकि Pickleball Now पिकलबॉल वर्ल्ड कप (Pickleball World Cup 2026) का ब्रॉडकास्ट पार्टनर है और अपने YouTube, CTV और OTT डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क के जरिए दर्शकों तक यह टूर्नामेंट पहुंचा रहा है।

ब्रॉडकास्ट पार्टनरशिप के तहत Pickleball Now वर्ल्ड कप को Karo Stream, Yupp और Singtel Singapore जैसे कई प्लेटफॉर्म के साथ प्रसारण कर रहा है। इन प्लेटफॉर्म की मदद से Pickleball Now भारत, सिंगापुर, मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अफ्रीका, अमेरिका और कनाडा में दस लाख से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच रहा है।

इन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध

Pickleball Now का कंटेंट Amagi के जरिए Jio TV और Jio TV+, Airtel Xstream, OTTplay, Binge, Voda-Vi Subs, Watcho/VZY, Sun Direct Go, Waves, Samsung, LG और Mi पर भी उपलब्ध है। यह प्लेटफॉर्म पहले भी NPL Brisbane, NPL Sydney, PWR DUPR India Masters 2024 और IPBL 2025 जैसे टूर्नामेंट को ब्रॉडकास्ट और कवर कर चुका है और कॉम्पिटिटिव पिकलबॉल में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा है।

गौरतलब हो कि पिकलबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 30 अगस्त, 2026 को वियतनाम के दा नांग में हुई, जिसमें 64 देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह टूर्नामेंट 6 सितंबर, 2026 तक चलेगा।

इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में

इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन भारत में पिकलबॉल का आधिकारिक शासी निकाय है और यह पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और आयोजित करने के लिए समर्पित है। यह एसोसिएशन आईपीए नेशनल जैसे आयोजनों के माध्यम से सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करता रहता है। आईपीए एशियन पिकलबॉल एसोसिएशन (APA) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (GPF) से संबद्ध है।

Pickleball Now के बारे में

Pickleball Now एक स्पोर्ट्स मीडिया प्लेटफॉर्म है जो पूरी तरह से पिकलबॉल पर केंद्रित है और CTV, OTT, YouTube और सोशल मीडिया पर इस खेल से जुड़ी खबरें और कार्यक्रम दिखाता है। इसके प्रोग्रामिंग में लाइव टूर्नामेंट और लीग की कवरेज, मैच का एनालिसिस, खिलाड़ियों की कहानियां, ग्रासरूट पिकलबॉल और युवा दर्शकों के लिए शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट शामिल हैं। खेल की व्यापक कवरेज के साथ-साथ, Pickleball Now अपनी खुद की प्रोफेशनल पिकलबॉल लीग भी चलाता है, जिसमें दुनिया भर के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article