स्पोर्ट्स

Pickleball World Cup 2026 Live Streaming: भारत में कब और कहां देंखे पिकलबॉल वर्ल्ड कप, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 30 अगस्त से वियतनाम के दा नांग में हो गया। पहले दिन भारत ने विभिन्न आुय वर्गों में 11 मेडल जीते। इसमें दो गोल्ड, 6 सिल्वर और तीन ब्रान्ज मेडल शामिल हैं। जानिए पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी के बारे में।

Image

पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 लाइव स्ट्रीमिंग।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 30 अगस्त से वियतनाम के दा नांग में हो गया। 6 सितंबर तक खेले जाने वाले इस मेगा इवेंट में भारत टीम को चेक गणराज्य, इजराइल और एंटीगुआ और बारबुडा के साथ रखा गया है। पहले दिन भारत ने विभिन्न आुय वर्गों में 11 मेडल जीते। इसमें दो गोल्ड, 6 सिल्वर और तीन ब्रान्ज मेडल शामिल हैं।

भारत के लिए पहले दिन के सबसे बेहतरीन पल तब आया जब, भूषण अकुट और विवेक ने गोल्ड जीता। अकुत ने 60+ मेंस एकल वर्ग में गोल्ड पदक जीता। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी अशोक रोहिरा को हराया, जिन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। विवेक ने 40+ पुरुष एकल 4.5-5.0 वर्ग में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक जीता। भारत की महिला खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। संजना सिरिमल्ला ने अर्जेंटीना की सोफिया एंडिनो के साथ जोड़ी बनाकर महिला युगल DUPR 4.5 वर्ग में रजत पदक जीता।

पिकलबॉल वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी-

पिकलबॉल विश्व कप 2026 का सीधा प्रसारण पिकलबॉल नाउ के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। साथ ही @PickleballWorldCup हैंडल पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ के pickleballnow.in पर वर्ल्ड कप से जुड़ी ताजा अपडेट्स उपलब्ध हैं। भारतीय फैंस इन प्लेटफॉर्म से पिकलबॉल वर्ल्ड कप का आनंद उठा सकते हैं।

इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में

इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन भारत में पिकलबॉल का आधिकारिक शासी निकाय है और यह पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और आयोजित करने के लिए समर्पित है। यह एसोसिएशन आईपीए नेशनल जैसे आयोजनों के माध्यम से सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करता रहता है। आईपीए एशियन पिकलबॉल एसोसिएशन (एपीए) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (जीपीएफ) से संबद्ध है।

पिकलबॉल से जुड़ी सभी ताजा खबरों, एक्सक्लूसिव, टाइम्स नाउ पर मिलेंगी, जो आपको कहीं और नहीं मिलेगी। पिकलबॉल से जुड़ी हर चीज के लिए आपका पसंदीदा ठिकाना- जहां समुदाय समाचार, विचार और इस खेल के बारे में चर्चा करने के लिए एक साथ आता है, जो पूरी दुनिया में धूम मचा रहा है। हमें इंस्टाग्राम पर @pickleballnow.in पर फॉलो करें और समुदाय का हिस्सा बनें।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article