स्पोर्ट्स

Paris Paralympics 2024 Live Streaming in india: पेरिस पैरालंपिक का आगाज 28 अगस्त से, जानिए कब और कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला

Paris Paralympics 2024 Date Time, Paralympic Live Streaming in india: पेरिस पैरालंपिक 2024 का आगाज होने जा रहा है। खेलों के महाकुंभ की शुरुआत 28 अगस्त से होगी, जो 8 सितंबर तक चलेगा। आइए जानते हैं कि पैरालंपिक मुकाबले को आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।

Image

पेरिस पैरालंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी। (फोटो- SAI Medai X)

Photo : Twitter

Paris Paralympics 2024 Live Streaming in india: पेरिस ओलंपिक का रोमांच खत्म हो चुका है और अब पैरालंपिक का आगाज होने जा रहा है। खेलों के महाकुंभ का आगाज 28 अगस्त से होने जा रहा है। इसका क्लोजिंग सेरेमनी 8 सितंबर आयोजित किया जाएगा। पैरालंपिक में 22 खेलों के 549 इवेंट में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस पैरालंपिक में भारत के 84 खिलाड़ी 12 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय खिलाड़ी टोक्यो पैरालंपिक को दोहराना चाहेंगे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 5 गोल्ड सहित कुल 19 मेडल जीते थे। पैरालंपिक में खिलाड़ियों के साथ 95 अधिकारी भी जाएंगे। इनमें खिलाड़ियों की विशेष जरूरतों को देखते हुए उनके साथ जाने वाले निजी कोच और सहायक भी शामिल हैं। इस तरह भारत के दल में कुल 179 सदस्य शामिल हैं। इन 95 अधिकारियों में से 77 टीम अधिकारी, नौ दल के चिकित्सा अधिकारी और नौ अन्य दल अधिकारी शामिल हैं।

पेरिस पैरालंपिक शेड्यूल (Paris Paralympics 2024 Full Schedule)

खेलतारीख
उद्घाटन समारोह28 अगस्त
ब्लाइंड फुटबॉल1-7 सितंबर
बोशिया29 अगस्त - 5 सितंबर
गोलबॉल29 अगस्त - 5 सितंबर
पैरा तीरंदाजी29 अगस्त - 5 सितंबर
पैरा एथलेटिक्स30 अगस्त - 8 सितंबर
पैरा बैडमिंटन29 अगस्त - 2 सितंबर
पैरा कैनो6-8 सितंबर
पैरा साइकिलिंग रोड4-7 सितंबर
पैरा साइकिलिंग ट्रैक29 अगस्त - 1 सितंबर
पैरा इक्वेस्ट्रियन2-7 सितंबर
पैरा जूडो5-7 सितंबर
पैरा पावरलिफ्टिंग4-8 सितंबर
पैरा रोइंग30 अगस्त - 1 सितंबर
पैरा तैराकी29 अगस्त - 7 सितंबर
पैरा टेबल टेनिस29 अगस्त - 7 सितंबर
पैरा ताइक्वांडो29-31 अगस्त
पैरा ट्रायथलॉन1-2 सितंबर
शूटिंग पैरा खेल30 अगस्त - 5 सितंबर
सिटिंग वॉलीबॉल29 अगस्त - 7 सितंबर
व्हीलचेयर बास्केटबॉल29 अगस्त - 8 सितंबर
व्हीलचेयर बाड़ लगाना3-7 सितंबर
व्हीलचेयर रग्बी29 अगस्त - 2 सितंबर
व्हीलचेयर टेनिस30 अगस्त - 7 सितंबर
समापन समारोह8 सितंबर

पेरिस पैरालंपिक मुकाबला कब से खेला जाएगा (Paris Paralympic 2024 Match Date)

पेरिस पैरालंपिक का आगाज बुधवार (28 अगस्त 2024) से होगा।

पेरिस पैरालंपिक मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Paris Paralympic 2024 Match Venue)

पेरिस पैरालंपिक का मुकाबला पेरिस के अलग-अलग वेन्यू पर खेला जाएगा।

पेरिस पैरालंपिक मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं (Paris Paralympic 2024 Match On Tv)

पेरिस पैरालंपिक मुकाबले को आप भारत में स्पोर्टस-18 पर देख सकते हैं।

पेरिस पैरालंपिक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Paris Paralympic 2024 Match Live Streaming)

पेरिस पैरालंपिक मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article