स्पोर्ट्स

मैं 7 महीने की गर्भवती हूं..पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद तलवारबाज के खुलासे ने सबको चौंकाया

7 month pregnant fencer: मिस्र की तलवारबाज नदा हाफेज ने पेरिस ओलंपिक की तलवारबाजी स्पर्धा में हिस्सा लेने के बाद खुलासा किया कि वह सात महीने गर्भवती हैं। महिलाओं की सेबर स्पर्धा में राउंड 16 में पहुंचने के कुछ घंटो बाद हाफेज ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया कि ‘उनके गर्भ में एक लिटिल ओलंपियन’ पल रहा है।

Image

नदा हाफेज (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • महिला तलवारबाज का बड़ा खुलासा
  • 7 महीने गर्भवती हैं मिस्र की तलवारबाज

मिस्र की तलवारबाज नदा हाफेज ने पेरिस ओलंपिक की तलवारबाजी स्पर्धा में हिस्सा लेने के बाद खुलासा किया कि वह सात महीने गर्भवती हैं।

सोमवार को महिलाओं की सेबर स्पर्धा में राउंड 16 में पहुंचने के कुछ घंटो बाद हाफेज ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया कि ‘उनके गर्भ में एक लिटिल ओलंपियन’ पल रहा है।

कैरो की 26 साल की तलवारबाज ने अमेरिका की एलिजाबेथ टार्टाकोवस्की को हराकर उलटफेर किया लेकिन इसके बाद कोरिया की जियोन हेयंग से हार गईं। हाफेज ने लिखा, "मेरे बच्चे और मैंने अपनी चुनौतियों का सामना किया, भले ही ये शारीरिक और भावनात्मक हों।"

उन्होंने कहा, "गर्भावस्था खुद में इतनी कठिन यात्रा है, लेकिन जिंदगी और खेल के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए संघर्ष करना बहुत मुश्किल था। मैं यह पोस्ट यह बताने के लिए लिख रही हूं कि राउंड 16 में अपनी जगह पक्की करने के बाद मुझे गर्व महसूस हो रहा है।"

मेडिसिन में डिग्री हासिल कर चुकी हाफेज एक पूर्व जिमनास्ट है और तीन बार की ओलंपियन हैं जिन्होंने 2019 अफ्रीकी खेलों में व्यक्तिगत और टीम सेबर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article