स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: विनेश को मिला कड़ा ड्रॉ, पहले ही राउंड में ओलंपिक चैंपियन से सामना

Paris Olympics 2024, Vinesh Phogat: स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का पेरिस ओलंपिक 2024 का सफर काफी कठिन रहने वाला है। विनेश का पहले ही राउंड में ओलंपिक चैंपियन और चार बार की विश्व चैंपियन से सामना होगा।

Image

विनेश फोगाट। (फोटो- Vinesh Phogat X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Vinesh Phogat: स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सोमवार को पेरिस ओलंपिक में कड़ा ड्रा मिला जिसमें 50 किग्रा में उनके सामने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और चार बार की विश्व चैंपियन युई सुसाकी की चुनौती होगी। सुसाकी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक एक भी हार का सामना नहीं किया है।

विनेश के लिए पहला राउंड पार करना कठिन काम होगा, क्योंकि उनका मुकाबला जापान की उस खिलाड़ी से है, जिसने तोक्यो खेलों में एक भी अंक गंवाए बिना स्वर्ण पदक जीता था। विनेश के लिए यह हालांकि अच्छा भी हो सकता है क्योंकि सुसाकी फाइनल में पहुंचने की दावेदार है और ऐसी स्थिति विनेश के लिए रेपेचेज का रास्ता खोल सकती है। विनेश अपना तीसरा ओलंपिक खेल रही हैं लेकिन वह पहली बार 50 किग्रा में चुनौती पेश करेंगी। इससे पहले वह 53 किग्रा में खेलती थी।

स्कैन के लिए भेजा गया चोटिल निशा को

महिलाओं के 68 किग्रा वर्ग में यूक्रेन की पहलवान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद निशा दहिया को उत्तर कोरिया की सोल गम पाक के खिलाफ दायें हाथ में गंभीर चोट लग गयी। उन्हें स्कैन के लिए खेल गांव के अंदर एक चिकित्सा सुविधा में ले जाना पड़ा।

भारत के राष्ट्रीय कोच वीरेंद्र दहिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘यह शत प्रतिशत जानबूझकर किया गया था, उसने जानबूझकर निशा को चोट पहुंचाई। हमने देखा था, कोरियाई कोने से एक निर्देश आया था जिसके बाद उसने कलाई की जोड़ के पास पर हमला किया। उसने निशा से पदक छीन लिया।’कोच ने कहा, ‘जिस तरह से निशा ने शुरुआत की थी, पदक उसके गले में था और उसे छीन लिया गया है।

निशा जवाबी हमले दोनों में शानदार थी उसने एशियाई क्वालीफायर में उसी पहलवान को हराया था।’ कोरिया की खिलाड़ी अगर फाइनल में पहुंचती है, तो निशा पदक की दौड़ में वापसी कर सकती है, लेकिन अगर उसे रेपेचेज मिलता है, तो भी चोट की सीमा तय करेगी कि वह मैट ले पाएगी या नहीं।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article