स्पोर्ट्स

Neeraj Chopra Qualification Live Streaming: आज दम दिखाने उतरेंगे ओलंपिक चैम्पयिन नीरज चोपड़ा, जानिए कब और कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला

Paris Olympics 2024, Neeraj Chopra Qualification Live Streaming: पेरिस ओलंपिक 2024 में मंगलवार को जैवलिन थ्रो मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। जैवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन राउंड में ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना हिस्सा लेंगे। इस रोमांचक मुकाबले को आप भारत में यहां लाइव देख सकते हैं।

Image

नीरज चोपड़ा। (फोटो- Neeraj Chopra X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, Neeraj Chopra Qualification Live Streaming: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज का दिन भारत के लिए काफी खास है। आज पूरे भारत की नजर सिर्फ एक खिलाड़ी के प्रदर्शन पर रहेगी। वह खिलाड़ी कोई और नहीं टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाला नीरज चोपड़ा है। ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा और किशोर कुमार जेना आज जैवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन राउंड में उतरेंगे। दोनों खिलाड़ी अगल-अलग ग्रुप-ए में किशोर कुमार जेना हैं, जबकि ग्रुप-बी में गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा हैं। किशोर कुमार जैना का पर्सनल बेस्ट 87.54 मीटर है, जबकि नीरज चोपड़ा का पर्सनल बेस्ट 89.94 मीटर है। आइए जानते हैं कि नीरज और किशोर के क्वालीफिकेशन राउंड को आप भारत में कम और कहां देख सकते हैं।

जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड कब होगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड मंगलवार (06 अगस्त 2024) को खेला जाएगा।

जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड में भारत के कितने खिलाड़ी उतरेंगे?

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड भारत के दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड कितने बजे से शुरू होगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड में ग्रुप-ए का मुकाबला दोपहर 1.50 बजे से, जबकि ग्रुप-बी का मुकाबला दोपहर 3.20 बजे से शुरू होगा।

जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा?

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड में नीरज चोपड़ा का मुकाबला दोपहर 3.20 बजे से शुरू होगा।

जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड मुकाबले को आप स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।

जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड मुकाबले को फ्री में कहां देख सकते हैं?

पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का क्वालीफिकेशन राउंड मुकाबले को आप फ्री में देखना चाहते हैं तो डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इसको देख सकते हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article