स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: दो कांस्य जीत चुकी मनु भाकर तीसरे पदक पर कब लगाएंगी निशाना, ये है इवेंट का पूरा शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच चुकी भारत की स्टार निशानेबाद मनु भाकर जानिए कब अपनी सफलता को स्वर्णिम रूप देने महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी। जानिए महिलाओं की व्यक्तिगत 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का पूरा शेड्यूल

Image

पेरिस ओलंपिक में दूसरा कांस्य पदक जीतने के बाद निशानेबाज मनु भाकर

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 मीटर एयर पिस्टल की दो स्पर्धाओं में पेरिस में मनु भाकर ने जीते कांस्य
  • अब 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वो देने उतरेंगी चुनौती
  • 2 और तीन अगस्त को होगा मनु के तीसरे पदक का फैसला

पेरिस: महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और मिक्स्ड इवेंड में सरबजीत सिंह के साथ कांस्य पदक जीतकर 22 वर्षीय निशानेबाज मनुभाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु पहले तो ओलंपिक में पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय निशानेबाज और पहली महिला शूटर बनीं। दूसरा कांस्य पदक झोली में डालते ही मनु एक ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं। ऐसे में अब उनकी नजर पदकों की हैट्रिक पूरी करने पर है। मनु अब महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक पर निशाना लगाती दिखेंगी।

25 मीटर एयर पिस्टल इंवेंट है मनु का फेवरेट

टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल के खराब होने के बाद की निराशा से उन्होंने उबरते हुए ऐसा इतिहास रच दिया है जो उनसे पहले और कोई भारतीय नहीं नहीं कर सका। अपनी सफलता को उनके पास गोल्डन और सिल्वर लाइनिंग से सजाने का उनके पास शानदार मौका है। मनु अब 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगी।सबसे खास बात यह है कि यह मनु का सबसे फेवरेट इवेंट है। ऐसे में पदक जीतने के दबाव से मुक्त होने के बाद मनु भाकर 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतकर नया इतिहास रच सकती हैं। अगर पदक गोल्ड या सिल्वर हुआ तो उनकी सफलता में चार चांद लग जाएंगे। ऐसे में भारतीय खेल प्रशंसक ये जानने को आतुर हैं कि मनु भाकर अब तीसरे पदक पर निशाना लगाती कब दिखेंगी।

2 अगस्त को क्वालीफिकेशन, 3 अगस्त को है फाइनल

मनु भाकर अब 2 अगस्त, 2024 (शुक्रवार) को दोपहर 12:30 बजे एक्शन में नजर आएंगी। 2 अगस्त को 25 मीटर पिस्टल के क्वालीफिकेशन राउंड शुरू होंगे। इस स्पर्धा का प्रिसिजन क्वालिफिकेशन राउंड 12:30 बजे शुरू होगा। इसके बाद इसी दिन वो दोबारा इसी स्पर्धा के क्वालफिकेशन के रैपिड फायर राउंड में नजर आएंगी। इसके बाद ही उनके फाइनल में पहुंचने या नहीं पहुंचने का फैसला होगा। अगर मनु भाकर फाइनल में पहुंचने में सफल होती हैं तो महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का फाइनल शनिवार 3 अगस्त, 2024(शनिवार) को दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा। इस दिन मनु के पेरिस ओलंपिक में तीसरे पदक का अंतिम फैसला होगा।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article