स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: एचएस प्रणय को मात देकर पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, पदक की उम्मीद बरकरार

भारत के 22 वर्षीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हमवतन एचएस प्रणय को सीधे गेम में पटखनी देकर पुरुषों के एकल क्वार्टर फाइनल में एंटी कर ली है। पी कश्यप के बाद सेन ओलंपिक खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

Image

लक्ष्य सेन

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन
  • हमवतन एचएस प्रणय को दी प्री क्वार्टर फाइनल में मात
  • क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय पुरुष बने सेन

पेरिस: भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 22 वर्षीय लक्ष्य सेन ने 32 वर्षीय हमवतन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय को मैच में कोई मौका नहीं दिया। लक्ष्य सेन ने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला आसानी से जीत लिया। प्रणय के खिलाफ सेन ने पहला गेम 21-12 से 21 मिनट में और दूसरा 21-6 से अपने नाम कर लिया। प्रणय अपने से 10 साल छोटे खिलाड़ी के सामने संघर्ष करते नजर आए।

ओलंपिक क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बने सेन

दुनिया ने नंबर 3 खिलाड़ी जॉनथन क्रिस्टी को मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखा और जीत के साथ ही भारत की पुरुष एकल में पदक की उम्मीदों के बरकरार रखा। पी कश्यप के बाद सेन ओलंपिक खेलों की पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। । प्रणय को हराने में सेन ने महज 38 मिनट का वक्त लिया।

चीनी ताईपे के खिलाड़ी से होगी क्वार्टर फाइनल में भिड़ंत

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अब लक्ष्य सेन की भिड़ंत चीनी ताईपे के 12वीं वरीयता प्राप्त चाउ तिएन चेन के साथ होगा। अगर सेन उन्हें मात देने में सफल होते हैं तो वो ओलंपिक खेलों के पुरुष एकल स्पर्धा के सेमाफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। सेन के अलावा दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू भी पदक की रेस में बनी हुई हैं। गुरुवार को चिराग सात्विक की जोड़ी का पेरिस ओलंपिक में सफर थम गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article